Logo
Ganesh Chaturthi 2024: अगर आप घर पर इको फ्रेंडली बप्पा की मूर्ति बनाने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हम आपको रसोई के सामान जैसे- आटा, हल्दी गोबर से मदद से गजानन की मूर्ति बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2024: भारत में शनिवार 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसको लेकर देशभर में रौनक देखने को मिल रही है। इस पर्व कई लोग अपने घरों में भी बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। वहीं कुछ लोग खुद अपने हाथों से मिट्टी के गणपति बनाते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने बिजी शेड्यूल के कारण ऐसा नहीं कर पाते हैं।

यदि आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, जो गणेश जी की घर पर इको फ्रेंडली मूर्ति नहीं बना पाए हैं। तो निराश होने की बात नहीं क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में आपको इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति बनाने के कुछ इंस्टेंट और यूनिक आइडियाज बता रहे हैं, जिनके जरिए आप बड़ी ही आसानी से घर पर झटपट भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति को तैयार  कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं...

इको-फ्रेंडली गणपति मूर्तियाँ (Eco-Friendly Ganpati Idols) 

गोबर से बनी मूर्ति (cow dung statue) 
गाय के गोबर को काफी शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसलिए त्योहारों के पहले घर-आंगन को गौबर से लीपा जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का हानिकारक रसायन या प्लास्टिक नहीं होती हैं, जिससे ये पर्यावरण के अनुकूल होता है। इसलिए आप गोबर से बप्पा की मूर्ति बना सकते हैं, ये पूरी तरह से इको फ्रेंडली होती हैं। 

ये भी पढ़ेः- गणेश चतुर्थी पर ऐसे बढ़ाएं बालों की खूबसूरती, ट्राई करें मेघा शेट्टी की यह डिफरेंट हेयरस्टाइल्स 

हल्दी की मूर्ति (Turmeric Idol)
हल्दी रसोई में उपयोग होना वाला एक भारतीय मसाला है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इससे भी आप आसानी से गणपति जी की मूर्ति को बना सकते हैं। बस हल्की को पीसकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। फिर इसे भगवान गणेश की मूर्ति की तरह आकार दें। 

ये भी पढ़ेः-  गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये 2 आरती, खुश हों जाएंगे बप्पा और बनी रहेगी कृपा

मैदा या आटे की मूर्ति (flour or dough sculpture) 
रसोई में मौजूद मैदा या आटे से भी गणपति जी की मूर्ति बनाई जा सकती है। आटे या मैदा में से किसी एको को गूंथ कर आप इसे बप्पा की मूर्ति का आकार दे सकते हैं। साथ ही इसे और सुंदर बनाने के लिए आप चुकंदर, हल्दी के रस और पत्तियों से भी सजा सकती हैं। इसके अलावा सजावट के लिए आप रंग-बिरंगी दालें और फूड कलर का भी उपयोग कर सकती हैं।

5379487