Logo
Gardening Tips: हरे धनिये का खाने में काफी इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने घर के गमले में भी आसानी से हरी धनिया पत्ती को उगा सकते हैं।

Gardening Tips: सब्जी में हरा धनिया डलते ही उसकी महक बदल जाती है। खाने का जायका बदलने वाला हरा धनिया पोषण के मामले में भी जबरदस्त है। लगभग सभी लोग मार्केट से धनिया खरीदकर खाते हैं, लेकिन आप चाहें तो बेहद आसानी से घर में भी हरा धनिया उगा सकते हैं। छोटे से गमले में भी उग जाने वाली हरी धनिया पत्ती को ज्यादा केयर की जरूरत भी नहीं पड़ती है। 

घर में हरा धनिया उगाने से आपको हमेशा फ्रेश हरी धनिया पत्ती मिलेंगी जो खाने का स्वाद काफी बढ़ा सकती हैं। बागवानी के शौकीन लोग कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर हरा धनिया घर में ही उगा सकते हैं। 

हरा धनिया कैसे उगाएं?

सामग्री
एक गमला
अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी
धनिया के बीज
पानी का छिड़काव करने वाला उपकरण

कैसे उगाएं?
घर के गमले में हरा धनिया उगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए किसी भी आकार का गमला ले सकते हैं। सुनिश्चित करें कि गमले में नीचे छेद हो ताकि पानी निकल सके। गमले को अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी से भरें। मिट्टी को हल्का सा गीला रखें। बीजों को डालने के दौरान गमले में ठीक से नमी रहना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें: Rose Plantation: रंग-बिरंगे गुलाबों से भर जाएगा बगीचा, घर में 2 तरीकों से लगाएं; दिल छू लेगी बगिया की खूबसूरती

इसके बाद मिट्टी की सतह पर धनिया के बीजों को समान दूरी पर फैलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बीजों को बहुत गहरा न दबाएं, हल्का सा मिट्टी से ढक दें। बीजों को थोड़ा सा पानी दें। मिट्टी को हमेशा नम रखें लेकिन गीला नहीं।

बीजों के रोपण के बाद हमेशा गमले को धूप वाली जगह पर रखें। दरअसल, धनिया को बढ़ने के लिए पर्याप्त धूप की आवश्यकता होती है। नियमित रूप से मिट्टी को जांचें और जब भी जरूरत हो पानी दें। आप हफ्ते में एक बार हल्का सा खाद भी दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vaijayanti Plant: वैजयंती का पौधा है खास, इस तरीके से घर में लगाएं, खूबसूरत फूलों से भर जाएगा गार्डन

कुछ अतिरिक्त टिप्स

  • जब धनिया के पत्ते कुछ इंच लंबे हो जाएं तो आप उन्हें काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आपका धनिया पौधा सूखने लगता है तो आप उसे पानी देकर पुनर्जीवित कर सकते हैं।
  • कभी-कभी कीड़े धनिया के पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप नीम का तेल का घोल बनाकर पौधे पर छिड़क सकते हैं।
5379487