Logo
Hartalika Teej Wishes 2024: शुक्रवार 6 सितंबर को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। ऐसे में आप इन खास मैसेज, कोट्स, शायरी से अपने रिश्तेदारों और सहेलियों को बधाई दे सकते हैं। 

Hartalika Teej Wishes 2024: शुक्रवार 6 सितंबर को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस खास दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए उपवास रखती हैं। ये दिन गौरी-शंकर की पूजा को समर्पित होता है। ऐसे में आप इन खास मैसेज, कोट्स, शायरी से अपने रिश्तेदारों और सहेलियों को बधाई दें सकते हैं। 

1. हरतालिका तीज का त्योहार है
हर ओर खुशियों की बौछार है,
बंधा एक रिश्ते में
पति-पत्नी का अटूट प्यार है।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

 Teej Wishes
Teej Wishes

ये भी पढ़े-  Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर झटपट लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों में चढ़ेगा पिया के प्यार का रंग

2. हरतालिका तीज सिर्फ एक त्योहार ही नहीं है;
यह प्रेम का प्रतीक,
साझा किए गए कर्तव्य और
प्रेम के धागों से बुने गए रिश्ते का प्रतीक है।
हरतालिका तीज की ढेर सारी बधाईयां

3. हरतालिका तीज के इस पवित्र त्योहार पर
प्रभु आपकी जोड़ी को हमेशा मजबूत बनाए रखें
पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा प्यार और सम्मान से भरा रहे।
हरतालिका तीज की ढेर सारी बधाईयां

4. मेहंदी से सजे हो आपके हाथ
विवाहितों की खनकती चूड़ियां
और घेवर की मिठास
मुबारक हो आपको हरतालिका तीज का त्योहार!

Happy Teej
Happy Teej

ये भी पढ़े- Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत, तो स्टाइल करें बनारसी सिल्क साड़ी

 5. हरतालिका तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है…
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

6. शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब मनाएं मिलकर सब हतालिका तीज का त्योहार
 मुबारक हो आपको हरतालिका तीज का त्योहार!

7. देवी पार्वती और भगवान शिव
आपके जीवन को
प्रेम, शांति, समृद्धि, खुशी और
अच्छे स्वास्थ्य और धन से भर दें !
 हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

Hartalika Teej
Hartalika Teej

8. चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

9. सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

10.  तीज व्रत है प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिले आपको शिव जी सा पिया !
हरतालिका तीज की बधाई आपको!

5379487