Logo
Oats Benefits: ओट्स शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

Oats Benefits: ओट्स का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। ओट्स में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है जो कई बीमारियों में बेहद असरदार होता है। ओट्स का सेवन शरीर में तेजी से ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज ब्लड शुगर लेवल को घटाने का काम करती हैं। ओट्स में मैंगनीज, फॉस्फोरस, थायमिन, ज़िंक, मैग्नीशियम, आयरन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

शरीर के लिए जरूरी फाइबर, फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन ई भी ओट्स के सेवन से हासिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं ओट्स के फायदे और खाने के तरीके के बारे में। 

ओट्स खाने के फायदे

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है: ओट्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह फाइबर आपके शरीर में शर्करा को धीरे-धीरे अवशोषित होने देता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता और डायबिटीज पेशेंट्स परेशानी महसूस नहीं करते।

वजन घटाने में मददगार: ओट्स आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। ओट्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे आप बार-बार खाने की इच्छा महसूस नहीं करते। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Dry Fruits: ताकत में काजू, बादाम को फेल कर देगा ये ड्राई फ्रूट! डाइजेशन कर देंगे मजबूत, मिलेंगे 5 फायदे

दिल के लिए अच्छा: दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रेगुलर डाइट में ओट्स शामिल करें। ओट्स में मौजूद घुलनशील फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ये हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है: ओट्स में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ओट्स का सेवन लंबे वक्त से चली आ रही पेट संबंधी परेशानियों में भी राहत दिला सकता है।

ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है: आप अगर दिनभर खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो ओट्स खाएं। ओट्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। यह आपको हमेशा ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा। 

ओट्स खाने के तरीके

ओटमील: सुबह के नाश्ते में ओटमील बनाकर खा सकते हैं। इसमें आप अपने पसंदीदा फल, मेवे या बीज मिला सकते हैं।

स्मूदी: स्मूदी में ओट्स मिलाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Golden Apple: पेट की गर्मी मिनटों में दूर कर देता है इस फल का शरबत! हार्ट भी रखता है हेल्दी, जानें 4 बड़े फायदे

दही: दही में ओट्स मिलाकर खा सकते हैं।

सूप: सब्जियों के सूप में ओट्स मिला सकते हैं।

बेकिंग: आप ओट्स का उपयोग बेकिंग में भी कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487