Logo
धनिये का सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करना कितना लाभदायक हो सकता है। अगर नहीं तो हम हम आपको ऐसे 5 उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे पाचन और वजन नियंत्रण रहे।

धनिया सब्जियों में हो या फिर दाल में सभी जगह इसके पत्ते डाले जाते हैं। प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में धनिये का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं इसे स्वास्थ्य के लिए एक वरदान भी माना गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि, धनिये का सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करना कितना लाभदायक हो सकता है। अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसे 5 उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे पाचन और वजन नियंत्रण रहे...

धनिया का पानी

धनिया के पानी को सुबह खाली पेट पीना बहुत लाभदायक होता है। इसे बनाने के लिए रात भर 1 चम्मच धनिया के बीज को पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। यह पेट के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है।

  • यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • अगर आप मोटापे का शिकार है तो वजन कम करने में भी कारगार साबित होता है। 

धनिया के पत्तों का रस

धनिया के पत्तों से बना ताजा रस बनाने के लिए धनिया के ताजे पत्तों को अच्छी तरह से धोकर और पीसकर छान लें। इस रस को सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं।

  • यह खून की सफाई करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है।
  • शरीर में विटामिन C की मात्रा बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

धनिया-शहद मिश्रण

धनिया का पाउडर और शहद मिलाकर इसका सेवन करना एक और सरल तरीका है। सुबह खाली पेट एक चम्मच धनिया पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लें। 

  • खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत देता है।
  • यह शरीर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स को बढ़ाता है, जिससे कोशिकाओं की मरम्मत होती है।

धनिया-नींबू पानी

धनिया का उपयोग नींबू के साथ भी किया जा सकता है। इसके लिए धनिया के कुछ पत्तों को पीसकर नींबू के रस में मिलाएं और इसे सुबह खाली पेट पिएं। यह पेय शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और दिन की शुरुआत करने का बेहतरीन तरीका है।

  • यह लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर करता है और विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।
  • नींबू के साथ धनिया वजन कम करने में भी सहायता करता है।

धनिया और अदरक की चाय

धनिया और अदरक से बनी चाय भी खाली पेट सेवन करने के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसे बनाने के लिए धनिया के बीज और ताजी अदरक को उबालकर सुबह पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

  • यह पाचन में सुधार करता है और गैस की समस्या को कम करता है।
  • यह चाय शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है।
5379487