Logo
Health Tips: अगर आप अपने शरीर को बीमारियों से बचाना चाहते हैं और अपनी बॉडी को हेल्दी और फिट बनाना चाहते हैं, तो इस डाइट प्लान को जरूर फॉलो करें।

Health Tips: आपके फिट दिखने और स्वस्थ होने में इस बात की बड़ी भूमिका है कि आप किस समय क्या खाते हैं। दरअसल, हमारी डाइट रूटीन में सुबह के नाश्ते का बड़ा रोल होता है। खाली पेट हम जो भी खाते हैं, उसका हमारी हेल्थ और फिटनेस पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि नाश्ते में क्या खाएं और क्या न खाएं। अगर आप भी अपने शरीर को हेल्दी और फिट बनाना चाहते हैं, तो इस डाइट प्लान को जरूर फॉलो करें।

गुनगुना पानी  

 

undefined
Warm Water

यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, मेटाबॉलिज्म मजबूत बनाता है और शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक-दो गिलास, जितना सहजता से पी सकें, गुनगुना पानी पीएं। आप चाहें तो इसमें नीबू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। 

डेटॉक्स वॉटर  

undefined
Detox water

सुबह-सुबह डेटॉक्स वॉटर पीने के कई फायदे हैं, जैसे- हाइड्रेशन बढ़ाना, वजन घटाना और चमकदार स्किन। साथ ही इसे पीने से पाचन सुधरता है और शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

भीगे बादाम और अखरोट  

undefined
Almonds and Walnuts

सुबह फ्रेश होने के बाद सबसे पहले भीगे बादाम और अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। ये विटामिन ई, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के अच्छे स्रोत हैं। बादाम और अखरोट दिमाग को तेज और पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। दरअसल, बादाम और अखरोट में प्रोटीन, जिंक, आयरन, विटामिन ए और फोलिक एसिड होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इनमें मौजूद पोटैशियम और कैल्शियम हृदय को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 

ताजे फल  

 

undefined
Fresh Water

सुबह-सुबह ताजे फल खाने से फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक शुगर मिलती है, जो ऊर्जा से लबालब कर देती है। ऐसे फलों में पपीता, सेब, केला, नाशपाती, अमरूद, कीवी, अनार और तरबूज सबसे शानदार फल हैं। सुबह खाली पेट फल खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। वजन कंट्रोल में रहता है। शरीर हाइड्रेट रहता है। दिल की सेहत अच्छी रहती है क्योंकि केले में पोटैशियम होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

इनसे करें परहेज  

  • हालांकि ज्यादातर लोगों की आदत होती है, लेकिन सुबह चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल में बदलाव आ सकता है।  
  • सुबह खाली पेट फ्रूट जूस पीने से भी बचना चाहिए क्योंकि जूस की प्रोसेस में फलों के रेशे और कई विटामिन, न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं। फल के पूरे भाग में पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी जूस में कम मात्रा में होते हैं। इसलिए पोषण के लिहाज से पूरे फल को ही डाइट में शामिल करना चाहिए।  
  • दही एक हेल्दी डेयरी प्रोडक्ट है, लेकिन खाली पेट दही खाने से पेट के एसिड में इजाफा हो सकता है, जिससे अच्छे बैक्टीरिया डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में, सुबह की शुरुआत दही खाने से न करें। इससे एसिडिटी और कब्ज हो सकती हैं।  
  • नाश्ते में स्पाइसी फूड्स सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इससे पेट में जलन पैदा हो सकती है, जिससे अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। साथ ही इससे दस्त, गैस और सूजन जैसी डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम भी हो सकती हैं।
5379487