Logo
Health Tips: सहजन, जिसे मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। सहजन के पेड़ को बीमारियां दूर करने वाला पेड़ माना जाता है। इसके फल, फूल, बीज और जड़ सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन इसकी पत्तियों का सेवन सबसे ज्यादा सेहतमंद माना जाता है।

Health Tips: सहजन, जिसे मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है। सहजन के पेड़ को बीमारियां दूर करने वाला पेड़ माना जाता है। इसीलिए आयुर्वेद में सहजन के पेड़ को काफी महत्व दिया गया है। इसके फल, फूल, बीज और जड़ सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन इसकी पत्तियों का सेवन सबसे ज्यादा सेहतमंद माना जाता है।

सहजन की पत्तियों में पोषक तत्वों की भरमार
एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सहजन की पत्तियां विटामिन (ए, सी और ई), खनिज (कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन) समेत आवश्यक अमीनो एसिड्स का एक पावर हाउस है। सहजन क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है। इन गुणों के कारण सहजन की पत्तियों के सेवन से आयु को कम करने वाली छः बीमारियां आस-पास नहीं फटकती हैं।

ये भी पढ़ें: Ask Me: सुबह उठते ही जोड़ों में दर्द और जकड़न महसूस होती है, क्या यह अर्थराइटिस का लक्षण है? 

फैटी लिवर और ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, सहजन की पत्तियों के सेवन से नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर के सूजन को कम करते हैं। सहजन की पत्तियों का सेवन कर लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। सहजन की पत्तियों में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट क्वेरसेटिन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर और डायबिटीज में सहायक
सहजन की पत्तियों में एक प्राकृतिक पदार्थ पाया जाता है, जो इंसुलिन की तरह काम करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, सहजन में मौजूद फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे डायबिटीज होने की संभावना कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Health Tips : हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव, दिल की सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारी

कोलेस्ट्रॉल और पाचन में फायदेमंद
सहजन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खून में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इससे ब्लॉकेज से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

वजन नियंत्रण और भूख पर काबू
सहजन के पत्तों में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को सुधारने और कब्ज से राहत देने में उपयोगी होता है। इसकी पत्तियों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है। फाइबर और प्रोटीन की मौजूदगी के कारण भूख को नियंत्रित करने में आसानी होती है। सहजन की पत्तियों में मौजूद क्लोरोफिल भी शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है।

5379487