Logo
Healthy Breakfast: दिन भर एक्टिव रहने के लिए हमारी बॉडी को न्यूट्रिशस ब्रेकफास्ट की जरूरत होती है। इसलिए ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए, जिससे हमारा पेट तो भरे ही साथ ही हम दिन भर एनर्जी से भरपूर भी रहें। 

Healthy Breakfast: हेल्दी लाइफ के लिए हमारी डेली डाइट बैलेंस्ड और भरपूर न्यूट्रिशस होनी चाहिए। केवल लंच और डिनर ही नही ब्रेकफास्ट भी न्यूट्रिशस हो, इसका ध्यान आपको रखना चाहिए। सुबह का नाश्ता हमारे दिन का बेहद इंपॉर्टेंट मील होता है। इसके टेस्टी होने का तो आप ध्यान रखें ही लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि वो हेल्दी भी हो। कुछ ऐसा खाएं, जो आपको भाए और शरीर को ताजगी, ऊर्जा देने के साथ ही बॉडी को दिनभर के लिए रिचार्ज भी रखे। तो आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनको अपने ब्रेकफास्ट में आप शामिल कर सकती हैं।

सबसे पहले हल्का गुन-गुना पानी
सुबह सबसे पहले ब्रश करने के बाद हल्का गुन-गुना पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम ब्रेकफास्ट से भी पहले ऐसे पानी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं तो बॉडी को दिन भर के लिए हाइड्रेशन मिलता है।

पांच भीगे बादाम
रात को पानी में भिगोकर रखे गए कम से कम पांच और अधिकतम 20 बादाम का सेवन गुनगुना पानी पीने के बाद करना चाहिए। साथ में एक गिलास दूध पी लें। इससे आप एनर्जी से भरपूर फील करेंगी।

किशमिश-छुआरा
अगर आप बादाम नहीं खाना चाहती हैं तो इनकी जगह किशमिश और छुआरा भी खा सकती हैं। इन्हें भी रात को पानी में भिगोकर रखें और सुबह नाश्ते से पहले या योग और वॉक से पहले इनका सेवन करें।

पौष्टिक पोहा
पोहा एक ऐसा नाश्ता है, जिसे कम खाकर भी आप देर तक फुल फील कर सकती हैं। यह ना फैट बढ़ाता है और ना ही इसे बनाने में बहुत समय लगता है। यह फाइबर रिच होता है। इसका स्वाद भी सभी को पसंद आता है।

फाइबर से भरपूर ओट्स
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण ओट्स भी नाश्ते के लिहाज से बहुत अच्छा फूड माना जाता है। यह मेटाबॉलिजम को बूस्ट करता है, जिस कारण ब्लोटिंग, गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

प्रोटीन रिच सोर्स अंडा
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए नाश्ते में उबले हुए अंडे या फिर ऑमलेट का भी सेवन आप कर सकती हैं। यह बहुत ईजिली बनने वाला टेस्टी नाश्ता है।

ग्रीन ग्रास जूस
बार्ले ग्रास, व्हीट ग्रास और मोरिंगा इत्यादि से बने जूस पीकर भी सुबह की शानदार शुरुआत की जा सकती है। ये आंतों को साफ करने और पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में मदद करते हैं।

गर्म दूध और रोटी
दिन की शानदार शुरुआत के लिए गर्म दूध में रोटी भिगोकर खाना भी अच्छा ऑप्शन है। इससे पेट तो देर तक भरा रहता ही है, भरपूर एनर्जी भी मिलती है।

पौष्टिकता से भरपूर केला
केला एक ऐसा फल है, जिसका सेवन आप खाली पेट भी कर सकती हैं। ऐसा केले में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स के कारण होता है। सो आप नाश्ते में केले को भी शामिल कर सकती हैं।

उबली हुई सब्जियां
फिट रहने, वेटलॉस करने और हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए दिन की शुरुआत उबली हुई सब्जियों के साथ भी की जा सकती है। इन्हें स्वादिष्ट बनाने के लिए इनमें काला नमक, काली मिर्च पावडर और जीरे-हींग का तड़का भी दिया जा सकता है।
यहां बताए गए ऑप्शंस में से जो आपको सुटेबल लगे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं।

5379487