Healthy Diet Plan: बारिश के मौसम में रखें डाइट का स्पेशल ध्यान; नहीं लगाने पड़ेगे अस्पताल के चक्कर, जानें टिप्स

Healthy Diet Plan
X
Healthy Diet Plan
Healthy Diet Plan: बारिश के मौसम में बीमार होने की आशंका अधिक होती है। इससे बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव के साथ खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस बारे में बहुत उपयोगी सलाह।

Healthy Diet Plan: सावन के बाद भादो का महीना शुरू हो रहा है। सावन और भादो, वर्षा ऋतु के मुख्य महीने माने जाते हैं। बारिश के इन महीनों में हमें अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मसलन, इस दौरान हमें ताजे फल, हरी सब्जियां जैसे-लौकी, भिंडी, परवल और करेला जरूर खाने चाहिए। आम, सेब, नाशपाती, अनार, लीची और चेरी स्वादिष्ट तो होते ही हैं, हमारे स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी होते हैं। इस मौसम में अक्सर संक्रमण होने की आशंका रहती है। ऐसे में अगर आप खान-पान से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखें तो खुद के साथ परिवार के सदस्यों को भी बीमारियों से बचा पाएंगी।

तले हुए खाने से करें परहेज
इस मौसम में तले हुए खाने जैसे समोसा, पकौड़ी, चिप्स और छोले-भठूरे आदि का सेवन ना करें। वैसे तो इस तरह के फूड्स हर मौसम में स्वास्थ्य के के लिए सही नहीं होते हैं, लेकिन बारिश में विशेष रूप से इन्हें खाने से जरूर बचना चाहिए। फलों का रस ना पिएं। इसके अलावा अगर पीना भी है तो घर में ताजा निकला हुआ फ्रूट जूस सुबह के समय पिएं।

सलाद खाएं लेकिन संभलकर
सलाद का सेवन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इन दिनों सलाद खाने से परहेज करें। अगर आप खाना चाहती हैं तो ताजे कटे सलाद ही खाएं। आधे घंटे पहले कटी रखी हुई सलाद भी इन दिनों इंफेक्शन का जरिया बन सकती है। इसके अलावा सड़क किनारे बिकने वाले कटे हुए फलों को भी इस मौसम में खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में सी फूड्स खाने से भी परहेज करें। खासतौर से समुद्री की मछलियों को खाने से इन दिनों बचें।

क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेद के मुताबिक बारिश के मौसम में शरीर में वात बढ़ जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए भारी बारिश के दिनों में तीखे नमकीन और तले-भुने खानों से बचना चाहिए। इन दिनों ज्यादा से ज्यादा उबली हुई चीजें खानी चाहिए। ब्राउन राइस, ओट्स जैसे स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ भी इन दिनों खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। फलों में आडू, पपीता, जामुन और लीची खाना भी बहुत फायदेमंद है।

इनसे होगा फायदा
इन दिनों मक्खन खाना अच्छा रहता है। तिल का प्रयोग भी इन दिनों खाने में करें तो वह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इन दिनों सब्जी और दाल में तेजपत्ता डालकर खाने से कई तरह के संक्रमणों से बचाव होता है। सोंठ और शहद खाना भी इस मौसम में फायदेमंद है। साफ-शुद्ध पानी पिएं लेकिन ठंडा पानी पीने से बचें।

इन गलतियों से बचें

  • इस मौसम में बासी खाना बिल्कुल ना खाएं। छाछ पीने से भी बचना चाहिए।
  • मछली, दही, मांस और सलाद इन दिनों अवॉयड कर सकें तो बहुत अच्छा है।
  • सूखे मेवे में अखरोट नहीं खाना चाहिए।
  • मूली, बैंगन, लहसुन, काली मिर्च और प्याज के ज्यादा सेवन से भी इन दिनों बचना चाहिए।
  • अरहर की दाल इन दिनों ना खाएं, अगर खाएं तो कम खाएं। अरहर की दाल गर्म तासीर वाली होती है। इस कारण यह इस मौसम में पाचन तंत्र के लिए सही नहीं है।

डाइट सजेशन:- राजकुमार ‘दिनकर’

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story