Logo
Home Remedies For Cough: मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम होकर छाती में कफ जम गया है। इसे निकालने के लिए कुछ घरेलू उपाय असरदार हो सकते हैं।

Home Remedies For Cough: मौसम में बदलाव के साथ ही सर्दी, जुकाम होना एक आम समस्या है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन पर बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा होता है। सर्दी अगर ज्यादा दिनों तक रहे और उस पर सही से ध्यान नहीं दिया जाए तो छाती में कफ जम जाता है जो कि बाद में काफी परेशानी पैदा करता है। कफ बढ़ने पर निमोनिया होने का खतरा भी होता है। छोटी उम्र के बच्चों और बुजुर्गों में अक्सर छाती में कफ जमने की समस्या देखी जाती है। 

छाती में ज्यादा कफ जम जाए तो इससे सांस लेना मुश्किल होने लगता है और छाती में दर्द और सूजन महसूस होने लगती है। ज्यादा दवाएं खाने से छाती का कफ सूख जाता है जो और परेशानी पैदा करता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय छाती में जमा हुआ कफ बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। 

कफ निकालने के घरेलू उपाय

पुदीना तेल की भाप - छाती में कफ जमने पर पुदीना का तेल काफी असरदार होता है। इसके लिए एक पतीली में पानी गर्म करें और उसमें 3-4 बूंद पुदीना तेल की बूंदे डालकर उसकी भाप लें। इससे छाती में जमा हुआ कफ धीरे-धीरे ढीला होकर बाहर निकलने लगेगा। दिन में 2 से 3 बार भाप ली जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Women Health: 40 की उम्र के बाद खाना शुरू कर दें एक चीज़, पास नहीं फटकेंगी बीमारियां! हर कोई पूछेगा सेहत का राज़

नमक के पानी के गरारे - छाती में जमा कफ को निकालने में नमक का गुनगुना पानी काफी असरदार होता है। इसके दिन में 2 बार गरारे करने से छाती में जमा हुआ कफ ढीला होकर निकलने लगता है। नमक के पानी के गरारे गले की सूजन, खराश से भी राहत दिलाने का काम करते हैं। 

नींबू रस और शहद - कई लोगों को ये भ्रम है कि सर्दी में नींबू का रस नुकसान करता है। नींबू रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाता है। छाती में ज्यादा कफ जमा हो तो नींबू रस और शहद का मिश्रण मिलाकर पीएं, इससे छाती की सूजन कम होगी और बलगम ढीला होकर निकलेगा। 

तुलसी-अदरक चाय - छाती में ज्यादा कफ जम जाने पर तुलसी और अदरक से बनी चाय काफी फायदेमंद हो सकती है। तुलसी और अदरक दोनों में ही एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि कफ को निकालने और छाती में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Blood Purifying Foods: खून की गंदगी को साफ कर देंगे 5 फूड, बीमारियां होंगी दूर, स्किन बन जाएगी चमकदार

काली मिर्च और शहद - नींबू रस और शहद की तरह ही काली मिर्च पाउडर को शहद के साथ चाटने से छाती में जमा हुआ कफ निकालने में मदद मिलती है। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार लिया जा सकता है। इसेस सर्दी, जुकाम, गले की खराश में आराम मिलता है। 

5379487