Home Remedies: आजकल स्क्रीन टाइम इतना बढ़ गया है कि आंखों की थकान और नजर कमजोर होना आम बात हो गई है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी आंखों पर लगातार दबाव डालते हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि बिना दवाइयों के आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाई जाए, तो किचन में रखा करी पत्ता आपकी आंखों की रोशनी के लिए काम में आ सकता है। जी हां, वही करी पत्ता जो हम आमतौर पर कढ़ी, उपमा या सांभर में डालते हैं।
करी पत्ता खाने के फायदे
करी पत्ता में विटामिन A, B, C और E मौजूद होता है। ये विटामिन्स आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। खास बात यह है कि, करी पत्ते को सिर्फ खाने में डालने से ही पूरा फायदा नहीं मिलता। अगर आप सच में आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे एक तय समय और तरीके से लेना होगा।
इसे भी पढ़े: Lip Cracked in Summer: गर्मियों में भी फट रहे हैं होंठ? ये 3 घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद
करी पत्ता खाने का सही समय
- रोज सुबह 3-5 करी पत्ते धोकर खाली पेट चबाकर खाएं।
- करी पत्ते को सूखा करके उसका पाउडर बना सकते हैं और हर रोज आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
- करी पत्ता ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।
- बालों और स्किन के लिए फायदेमंद रहता है।
- डाइजेशन बेहतर करता है यानी पेट की जलन और कब्ज से राहत देता है।
आंखों की रोशनी कमजोर होना आजकल आम बात है, लेकिन इसका हल हमारे ही किचन में है। करी पत्ता सिर्फ एक स्वाद बढ़ाने वाला पत्ता नहीं, बल्कि एक नेचुरल मेडिसिन भी है। इसे सही वक्त पर, सही तरीके से लेना शुरू करें और फर्क खुद महसूस करें।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपकी आंखों का नंबर बहुत ज्यादा है या फिर आपको जलन होने की दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।