Logo
अचानक पैर में मोच आ जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकते हैं।

अचानक पैर में मोच आ जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ये गिरने या फिर दौड़ने से आ जाती है। मोच की स्थिति में पैर की मांसपेशियों और टिशूज में खिंचाव आ जाता है, जिससे सूजन, दर्द और चलने-फिरने में तकलीफ होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय मददगार साबित हो सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ दर्द और सूजन को कम करते हैं, बल्कि जल्द से जल्द आराम भी दिलाते हैं। 

आइस थेरेपी 

  • मोच आने पर सबसे पहले बर्फ का उपयोग करना बेहद प्रभावी होता है। बर्फ सूजन को कम करती है और दर्द से राहत दिलाती है। 
  • एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेट लें।
  • इसे मोच वाली जगह पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं।
  • हर 2-3 घंटे के अंतराल पर इसे दोहराएं। इससे सूजन कम होगी और दर्द में आराम मिलेगा। ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।

गरम पानी की सेंक

  • जब सूजन कम हो जाए, तो गरम पानी से सेंक करने से मांसपेशियों में आराम मिलता है और दर्द कम होता है।
  • गरम पानी में एक तौलिया भिगोएं।
  • इसे निचोड़कर मोच वाली जगह पर रखें।
  • 15-20 मिनट के लिए इसे लगाएं और दिन में 2-3 बार दोहराएं। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और मोच जल्द से जल्द ठीक होती है।

हल्दी और दूध का पेस्ट

  • हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह सूजन और दर्द को कम करने में सहायक है।
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को मोच वाली जगह पर लगाएं।
  • इसे सूखने तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। हल्दी के साथ दूध का सेवन भी लाभकारी है। यह शरीर के अंदरूनी घावों को ठीक करने में मदद करता है।

पैर की मोच एक आम समस्या है, लेकिन यदि समय रहते सही घरेलू उपचार किए जाएं तो यह समस्या जल्द ठीक हो सकती है। बर्फ की सिकाई, गरम पानी, हल्दी, इन सरल और प्रभावी उपायों से आप बिना किसी दवाई के भी मोच से जल्दी राहत पा सकते हैं। 

5379487