Health Tips: खाने के तुरंत बाद पानी पीना गलत माना जाता है। क्योंकि खाने के बाद पानी पीने से आपका डाइजेशन खराब हो सकता है। इतना ही नहीं अन्य शारीरिक समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए कई लोगों को मानना है कि, खाने के तुंरत बाद पानी पीने से खुद को बचाकर रखें। लेकिन कुछ लोग ऐसा करने में असर्मथ हो जाते हैं। क्योंकि खाना खाने के बाद प्यास लगती है और पानी पीने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जल्द से जल्द इस आदत को बदल दीजिए।
खाने के बाद कब पीना चाहिए पानी?
खाने के 30 से 45 मिनट बाद पानी पीना सबसे सही माना जाता है। इस वक्त तक खाना थोड़ा पच चुका होता है और पानी शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। इसलिए चाहे दिन हो या रात, दोनों समय जब भी आप खाना खाते हैं। उसके 30 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसना
- पाचन धीमा पड़ जाता है और ठीक से काम करना बंद कर देता है।
- जब खाना सही से नहीं पचता, तो पेट फूलने लगता है और एसिडिटी भी बढ़ सकती है।
- खाना खाते ही पानी पीने से शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
इसे भी पढ़े: Fennel Water: गर्मी में पेट को ठंडा रखेगा सौंफ का पानी, वजन घटाने में मिलेगी मदद, 6 फायदे हैं कमाल
सही वक्त पर पानी पीने के फायदे
- खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है और शरीर को पोषण अच्छे से मिलता है।
- मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर अनावश्यक फैट स्टोर नहीं करता।
- सही टाइम पर पानी पीने से स्किन डिहाइड्रेट नहीं होती और नेचुरल ग्लो बना रहता है।
(Disclaimer): पानी पीना जरूरी है, लेकिन कब और कैसे पीते हैं, ये जानना उससे भी जयादा महत्वपूर्ण है। तो अगली बार जब आप खाना खाएं, खुद से एक सवाल जरूर पूछें, "क्या अभी पानी पीने का सही समय है?" हालांकि ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह लेकर दिनचर्या में बदलवा करें।