Logo
Immunity: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए शरीर की इम्यूनिटी का बेहतर होना जरूरी है। कुछ घरेलू उपाय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

How to Boost Immunity: रैनी सीजन में सर्दी, जुकाम, बुखार के मामले काफी बढ़ जाते हैं। कमजोर इम्यूनिटी के लोग मौसमी बीमारियों का जल्दी शिकार बनते हैं। इन दिनों खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सही खान-पान, लाइफस्टाइल के साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी कारगर होते हैं, जिससे सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है। 

स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। हम आपको 3 आसान घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से शरीर को हेल्दी बनाए रखा जा सकता है। 

3 घरेलू उपाय बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

अदरक और शहद का सेवन: अदरक और शहद दोनों ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। आप गर्म पानी में अदरक और शहद मिलाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bone Health: हड्डियों को फौलाद जैसी मजबूती देगा ये घरेलू नुस्खा, 2 चीजों से होता है तैयार, उम्र का नहीं दिखेगा असर

लहसुन का सेवन: लहसुन में एलिसिन होता है जो एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक है। यह शरीर में बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। आप लहसुन को कच्चा खा सकते हैं या फिर इसे अपनी सब्जियों में डालकर खा सकते हैं।

हल्दी वाला दूध: हल्दी में करक्यूमिन होता है जो एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह शरीर में सूजन को कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। रोजाना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें: Dry Fruits: ताकत में काजू, बादाम को फेल कर देगा ये ड्राई फ्रूट! डाइजेशन कर देंगे मजबूत, मिलेंगे 5 फायदे

इन बातों पर भी दें ध्यान

  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।
  • नियमित व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • तनाव इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। योग, ध्यान और मेडिटेशन जैसे तरीकों से तनाव कम करें।
  • फल, सब्जियां, दालें, अनाज आदि का सेवन करें।
  • हाथों को बार-बार धोएं, इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487