Logo
Bone Health: हड्डियां मजबूत बनाने के लिए शरीर में विटामिन डी का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। ऐसा न होने पर बोन्स तेजी से कमजोर होने लगती हैं।

Bone Health: शरीर की मजबूती के लिए हड्डियों का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। बोन्स कमजोर होने पर पूरा ढांचा खराब हो जाता है। आमतौर पर ये धारणा है कि हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। ये बात बिल्कुल सही है, लेकिन इन्हें मजबूती देने के लिए विटामिन डी भी उतना ही आवश्यक है। शरीर में अगर कैल्शियम भरपूर मात्रा में है, लेकिन विटामिन डी नहीं है तो इससे हड्डियां मजबूत होने के बजाय कमजोर होने लगेंगी। 

शरीर में अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो इसका कई तरह से नुकसान उठाना पड़ता है। खासतौर पर हड्डियों के लिए ये बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन डी क्यों आवश्यक है और इसके बिना हड्डियां क्यों कमजोर होने लगती हैं। 

विटामिन डी क्यों है ज़रूरी?
हमारे शरीर में हड्डियां तब मजबूत बनती हैं जब बोन्स में कैल्शियम का अवशोषण होता है। शरीर में कैल्शियम पूरी तरह से तब एब्जॉर्ब हो पाता है जब विटामिन डी मौजूद हो। दरअसल, विटामिन डी कैल्शियम को हड्डियों में एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। विटामिन डी न होने पर शरीर में कैल्शियम पूरी तरह से अवशोषित नहीं हो पाता है।

कैल्शियम का अवशोषित न होना कई बड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है। इससे जोड़ों में कैल्शियम जमा होकर दर्द पैदा कर सकता है। इसके अलावा कई अन्य परेशानियां भी शूरू हो सकती हैं। ऐसे में हड्डियों के लिए विटामिन डी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Running Side Effects: दौड़ना हर किसी के लिए नहीं है फायदेमंद, 3 समस्याओं में हो सकता है ये खतरनाक, जान लें वजह

विटामिन डी के अन्य फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली: विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह प्रतिरक्षा कोशिकाओं के उत्पादन और कार्य को बढ़ाता है। विटामिन डी की कमी से बार-बार संक्रमण और ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

मांसपेशियों की ताकत: विटामिन डी मांसपेशियों की ताकत और कार्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह मांसपेशियों में प्रोटीन सिंथेसिस को बढ़ाता है और मांसपेशियों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों की कमजोरी, दर्द और थकान हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Carom Seeds Water: खाली पेट पिएं छोटे काले बीजों का पानी, 5 बड़ी परेशानियां होंगी दूर, सीखें किस तरह करना है तैयार

ब्रेन हेल्थ: विटामिन डी मस्तिष्क स्वास्थ्य और कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मस्तिष्क कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और मूड और संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी से अवसाद, अल्जाइमर रोग और अन्य मस्तिष्क संबंधी विकारों का खतरा बढ़ सकता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487