Logo
Bread Aloo Paratha: गेहूं के आटे से आलू का पराठा तो सभी बनाते हैं। हम आपको ब्रेड और पोहे को मिलाकर आलू का पराठा बनाने का तरीका बताएंगे।

Bread Aloo Paratha: आलू का पराठा लगभग सभी घरों में बनाकर खाया जाता है। आलू का पराठा एक पारंपरिक फूड डिश है जो कि मौके बेमौके बनाकर खाया जाता है। आलू का पराठा बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हर बार आप एक जैसा आलू का पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट ला सकते हैं। ब्रेड और पोहे को मिलाकर बना आलू का पराठा आपके मुंह के जायके को बदल देगा। 

ब्रेड और पोहे से बना आलू का पराठा काफी टेस्टी लगता है। इस डिश को जब आप लोगों को सर्व करेंगे तो वे आलू के पराठे को बनाने की सीक्रेट रेसिपी आपसे पूछने को मजबूर हो जाएंगे। 

ब्रेड आलू पराठा के लिए सामग्री
ब्रेड पीस - 5-6
आलू उबला कद्दूकस - 3-4
पोहा मोटा भिगोया - डेढ़ कप
हरा धनिया कटा - 2-3 टेबलस्पून
पुदीना पत्ती - 1 टेबलस्पून
जीरा - 1 टी स्पून
सौंफ - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2
साबुत धनिया - 1 टी स्पून
अदरक बारीक कटा - 1 टी स्पून
प्याज बारीक कटी - 1
दही - 1/2 कप
अजवाइन - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च सूखी - 2
लहसुन कटा - 1 टी स्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वाद के अनुसार 

ब्रेड आलू पराठा बनाने का तरीका
गेहूं के आटे से बना आलू का पराठा तो आप अक्सर ही खाते होंगे, इस बार हम आपको ब्रेड और पोहे से आलू का पराठा बनाने का तरीका बताएंगे। इसके लिए सबसे पहले मिक्सर में हरी और लाल मिर्च, अदरक, लहसुन, सौंफ, जीरा, साबुत धनिया को डालकर दरदरा पीस लें। इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें। अब ब्रेड के टुकड़े कर मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Suji Pakoda: बेसन ही नहीं सूजी से भी बनते हैं टेस्टी पकोड़े, घोल में मिलाएं बस ये 1 चीज, खाने वालों से मिलेगी खूब तारीफ

अब एक बड़ी बाउल लें और उसमें कसा हुआ उबला आलू और भीगा पोहा डालकर मिक्स करें। इसमें पिसा हुआ मसाला और दही डालकर मिलाएं। फिर मिश्रण में दरदरी पिसी ब्रेड स्लाइस को मिलाकर आटे जैसा गूंथ लें। ध्यान रखें इससे रोटी बनाने जैसा सॉफ्ट आटा तैयार करना है। 

अब इसकी लोई बनाएं और हल्के हाथों से पराठे जैसा बेल लें। आप इसे गोल करने के लिए किसी गोल धारदार ढक्कन से काट भी सकते हैं। इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को गर्म कर उस पर एक चम्मच तेल डालकर फैलाएं। इसमें अब बेला हुआ पराठा डालकर सेकें। 

इसे भी पढ़ें: Bread Breakfast: ब्रेड से मिनटों में बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, बच्चों को खूब आएंगे पसंद, दिन की होगी परफेक्ट शुरुआत

कुछ देर बाद पराठा पलटें और तेल लगाएं। पराठा दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें। इसके बाद प्लेट में उतारें। इसी तरह सारे पराठे बनाएं। ब्रेड आलू पराठा को चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 

5379487