Alsi Laddu Recipe: अलसी के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं। दिल की सेहत के लिए इन लड्डुओं का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के लड्डू पाचन को सुधारने को में भी मदद करते हैं।
अलसी के लड्डू बनाने के लिए आपको अलसी के अलावा गुड़, इलायची और ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होती है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। ये लड्डू सर्दियों में खासकर बहुत फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को गर्म रखते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
अलसी लड्डू के लिए सामग्री
अलसी के बीज - 1 कप
गुड़ - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
सूखा मेवा (काजू, बादाम, किशमिश) - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
घी - 2-3 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
अलसी के लड्डू बनाने की विधि
अलसी को रोस्ट करें: एक कढ़ाई में अलसी के बीज को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रखें कि अलसी जल न जाए। भूनने से अलसी का स्वाद और बढ़ जाता है और यह आसानी से पच भी जाता है।
गुड़ पिघलाएं: एक अलग पैन में गुड़ को धीमी आंच पर पिघला लें। गुड़ को लगातार चलाते रहें ताकि वह जल न जाए। गुड़ को पूरी तरह से पिघला लेना है।
इसे भी पढ़ें: Momos Recipe: वेजिटेबल मोमोज़ खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, स्वाद के साथ पोषण भी मिलेगा, सीखें बनाना
सूखा मेवा काटें: सूखे मेवे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
सारी सामग्री मिलाएं: अब एक बड़े बर्तन में भूनी हुई अलसी, पिघला हुआ गुड़, सूखा मेवा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
लड्डू बनाएं: इस मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आप चाहें तो लड्डू को थोड़ा सा दबाकर भी बना सकते हैं।
ठंडा करें: तैयार लड्डू को एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में ठंडा होने दें। स्वादिष्ट अलसी लड्डू खाने के लिए रेडी हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: Gajar Dhaniya Juice: बॉडी डिटॉक्स कर देगा गाजर धनिया जूस, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी, इस तरह बनाकर पाएं 5 फायदे
सुझाव
- आप अपनी पसंद के अनुसार सूखे मेवे का उपयोग कर सकते हैं।
- अगर आपको गुड़ पसंद नहीं है तो आप शहद का उपयोग कर सकते हैं।
- लड्डू को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा नारियल का बुरादा भी मिला सकते हैं।
- लड्डू को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।