Logo
Angoori Petha Recipe: पेठा एक पारंपरिक मिठाई है जिसे खूब पसंद किया जाता है। अंगूरी पेठा स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्यकर भी होता है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

Angoori Petha Recipe: पेठा एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसका स्वाद खूब पसंद किया जाता है। सफेद कद्दू से तैयार होने वाला पेठा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि गुणकारी भी होता है। अंगूरी पेठा भी मिठास से भरा होता है। किसी खास मौके के लिए आप मीठे के तौर पर अंगूरी पेठा बना सकते हैं। इस मिठाई की खासियत है कि बच्चे हो या बूढ़े सभी लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। 

आप अगर मीठा खाने का शौक रखते हैं तो अंगूरी पेठे को आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इस स्वादिष्ट मिठाई को जो भी खाएगा वो आपसे इसे बनाने का तरीका पूछे बिना नहीं रह पाएगा। 

अंगूरी पेठा बनाने के लिए सामग्री
सफेद कद्दू - 250 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
फिटकरी - 1/2 टी स्पून
गुलाब जल - 1/2 टी स्पून
चीनी - डेढ़ कप

अंगूरी पेठा बनाने का तरीका
अंगूरी पेठा घर में ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सफेद कद्दू लें और उसे अच्छी तरह से धोकर छिलका उतार लें। इसके बाद चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब चम्मच वाले कांटे की मदद से हर टुकड़े में चारों तरफ छेद कर दें। अब एक बड़े बर्तन में 3-4 कप पानी डालकर उबालें। पानी जब उबलने लगे तो इसमें कटे हुए कद्दू डालकर 15 मिनट तक उबालें।

इसे भी पढ़ें: Dahi Papdi Chaat: खट्टी-मीठी दही पापड़ी चाट मुंह का ज़ायका बदल देगी, इस तरीके से 10 मिनट में करें तैयार

जब कद्दू के टुकड़े नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। अब कद्दू के टुकड़ों को छलनी की मदद से गरम पानी से निकालें और उनके ऊपर ठंडा पानी डालकर 2-3 बार धोएं और अलग रख दें। इसके बाद एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए उबालें। 

इसे भी पढ़ें: Rice Fingers: बच्चों को खूब पसंद आएंगे राइस फिंगर्स, पके चावल से तैयार हो जाता है टेस्टी स्नैक्स; इस तरह बनाएं

चाशनी जब उबलना शुरू हो जाए तो इसमें सफेद कद्दू के उबले टुकड़े डाल दें। चाशनी के साथ टुकड़े भी 15-20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कद्दू के पीसेस को एक प्लेट में निकालकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें। स्वादिष्ट अंगूरी पेठे बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें आप स्टोर कर रख सकते हैं। 

5379487