Logo
Beetroot Juice: चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को कई बड़े फायदे दिलाता है। ये खून बढ़ाने के साथ ब्लड प्यूरिफायर की तरह काम करता है।

Beetroot Juice: चुकंदर में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को कई परेशानियों से निजात दिलाते हैं। चुकंदर खून बढाने वाला होता है। इसे पीने से ये ब्लड प्यूरिफायर की तरह भी काम करता है। चुकंदर का सेवन मांसपेशियों को मजबूती देने का काम भी करता है। चुकंदर का जूस अगर सही तरीके से बनाया जाए तो इसे पीने का भरपूर लाभ मिल सकता है। 

जो लोग दिल की सेहत को लेकर चिंता में रहते हैं उन्हें चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इसे पीने से हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करने में मदद मिलती है। चुकंदर का जूस पाचन में भी सुधार लाता है। 

चुकंदर का जूस पीने के फायदे 

दिल की सेहत: चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

पाचन में सुधार: इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाता है: एथलीट्स के लिए चुकंदर का जूस काफी फायदेमंद होता है क्योंकि यह मांसपेशियों की थकान कम करता है।

इसे भी पढ़ें: Mango Leaves: आम के पत्ते से कंट्रोल होगी डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से घटेगा! फायदे के लिए ऐसे करें उपयोग

खून साफ करता है: चुकंदर खून को साफ करने में मदद करता है और एनीमिया के खतरे को कम करता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: यह मुक्त कणों से लड़ता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इससे गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। 

त्वचा के लिए लाभदायक: विटामिन सी की मौजूदगी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसका सेवन स्किन सॉफ्ट बनाने के साथ चमक बढ़ाता है।

चुकंदर का जूस कैसे बनाएं?

सामग्री
चुकंदर - 2-3
पानी - 1 कप
नींबू का रस (वैकल्पिक) - 1 चम्मच
शहद (स्वादानुसार) - 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: गेहूं नहीं इस आटे की खाएं रोटियां, तेजी से कम होने लगेगा वज़न! मिलने वाले फायदे चौंका देंगे

विधि
चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें। चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक ब्लेंडर में कटे हुए चुकंदर और पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें। अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस और शहद मिला सकते हैं। जूस को छानकर एक गिलास में निकाल लें।

CH Govt hbm ad
5379487