Logo
How to Make Bel Sharbat: बेल की तासीर काफी ठंडी होती है। गर्मी में बेल से बना शरबत पिया जाए तो शरीर में ठंडक बनी रहती है।

How to Make Bel Sharbat: गर्मी के मौसम में बेल का शरबत शरीर को ठंडा रखने में बेहद कारगर होता है। बेल की तासीर काफी ठंडी होती है, यही वजह है कि समर सीजन में ही बेल का शरबत पिया जाता है। बेल का शरबत स्वादिष्ट होने के साथ ही गुणों से भी भरपूर है। इसे एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। बहुत से लोग व्रत के दौरान भी बेल का शरबत पीते हैं जो कि शरीर को हर वक्त ऊर्जा से भरा रखता है। 

गर्मी के मौसम में पेट की गर्मी अक्सर बढ़ जाती है जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में अगर रेगुलर बेल का शरबत पिया जाए तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है। बेल का शरबत इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं बेल का शरबत बनाने का तरीका। 

इसे भी पढ़ें: Immunity Booster Drink: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं लाल रंग का जूस, 3 चीजों से होता है तैयार, आसान है बनाना

बेल का शरबत बनाने के लिए सामग्री
बेल - 1 
चीनी - 1/2 कप (स्वादानुसार)
ठंडा पानी - 4-5 कप
बर्फ के टुकड़े - 5-6

बेल का शरबत बनाने की विधि
स्वाद और पोषण से भरपूर बेल का शरबत बनाना काफी आसान है। इसे सुबह खाली पेट एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी पिया जा सकता है। बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को फोड़ लें और उसका गूदा एक बड़े कटोरे में निकाल लें। इसके बाद गूदे में 4-5 कप ठंडा पानी डालें और उसे लगभग 1 घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ दें।

इसके बाद बर्तन उठाएं और पानी में मौजूद गूदे को हाथों से अच्छी तरह से पानी में मसल दें। आप चाहें तो इसके लिए मैशर का यूज भी कर सकते हैं। अब एक छ्न्नी लें और एक अन्य बर्तन में बेल के शरबत को छान लें। इससे बेल के गूदे के रेशे और बीज अलग हो जाएंगे। इसके बाद छाने हुए शरबत में स्वादानुसार चीनी मिला दें। 

इसे भी पढ़ें: Health Drink: 5 फल-सब्जियों से बना जूस शरीर में भर देगा गज़ब की एनर्जी, गर्मी में दिमाग रखेगा कूल, आसान है बनाना

बड़ी चम्मच की मदद से शरबत के अंदर चीनी को घोलें। इसके बाद शरबत में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और एक मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बेल के शरबत को गिलास में डालें और ऊपर से एक दो आइस क्यूब्स और डाल दें। चिल्ड बेल का शरबत सर्व करने के लिए तैयार है। 

5379487