Logo
Besan Laddu Recipe: बेसन के लड्डू एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसका स्वाद खूब पसंद किया जाता है। आप घर पर आसानी से दानेदार बेसन लड्डू बना सकते हैं।

Besan Laddu Recipe: बेसन के लड्डू एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जिसका स्वाद खूब पसंद किया जाता है। दानेदार बेसन के लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग खूब चाव से खाते हैं। बेसन के लड्डू टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होते हैं। बेहद आसानी से बेसन के लड्डू घर में तैयार किए जा सकते हैं। दादी-नानी के हाथों के स्वाद जैसे दानेदार बेसन लड्डू को आप आसान विधि का पालन कर बना सकते हैं। 

बेसन के लड्डू का स्वाद उसकी सही तरीके से सिकाई पर निर्भर करता है। बेसन को तब तक सेकना चाहिए जब तक कि सुनहरा भूरा न हो जाए। आइए जानते हैं दानेदार बेसन लड्डू बनाने की विधि।

बेसन लड्डू बनाने के लिए सामग्री
बेसन (दरदरा) - 2 कप
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
मगज के बीज - 2 टी स्पून
चीनी बूरा - सवा कप
देसी घी - 3/4 कप

बेसन लड्डू बनाने की विधि
बेसन लड्डू बनाना सरल है। आप दानेदार बेसन लड्डू बनाना चाहते हैं तो मोटा बेसन लें जो दरदरा हो। सबसे पहले एक कड़ाही में मगज के बीज डालकर उन्हें भून लें। इसके बाद इन्हें प्लेट में निकालें। अब कड़ाही में देसी घी डालें और घी पिघलने पर बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें। इस दौरान बेसन को लगातार चलाते रहें। 

इसे भी पढ़ें: Dahi Boondi Chaat: स्वाद में लाजवाब है दही बूंदी चाट, मुंह में घोल देती है खट्टा-मीठा ज़ायका, इस तरीके से बनाएं

जब बेसन सुनहरा भूरा हो जाए और उसका कच्चापन पूरी तरह से खत्म होकर खुशबू आने लगे तो इसमें 2 चम्मच पानी छिड़क दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। बेसन हल्का ठंडा होने जाने के बाद उसमें मगज के सिके बीज, इलायची पाउडर और चीनी का बूरा (स्वादानुसार) डालकर मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें: Gond Katira Sharbat: पेट की गर्मी मिनटों में दूर कर देगा गोंद कतीरा शरबत, इस तरीके से बनाएंगे तो मिलेंगे 5 फायदे

अब तैयार मिश्रण थोड़ा-थोड़ा करते हुए हाथों में लें और उससे लड्डू बांधें। सारे मिश्रण से लड्डू तैयार कर एक प्लेट में रखते जाएं। जब लड्डू सैट हो जाएं तो उन्हें एयरटाइप कंटेनर में स्टोर करें। स्वादिष्ट दानेदार लड्डू का स्वाद सभी पसंद करेंगे। 

5379487