Logo
Broccoli Soup Rocipe: गोभी समूह की सब्जी ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ब्रोकली का सूप हड्डियां, दिल को हेल्दी बनाता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

Broccoli Soup Rocipe: पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली का सूप सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। गोभी परिवार के अंतर्गत आने वाली ब्रोकली भले ही विदेशी सब्जी हो लेकिन अब ये भारत में भी काफी खायी जाने लगी है। इसका सूप गुणकारी होता है और इससे स्मूदी भी तैयार की जाती है। ब्रोकली के सूप को लंच या डिनर से पहले लिया जा सकता है। सुबह ब्रेकफास्ट में अगर हेल्दी लिक्विड डाइट लेना चाहते हैं तो ब्रोकली का सूप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

ब्रोकली सूप बनाने के लिए सामग्री
ब्रोकली कटी- 1 कप
प्याज- 1 (बारीक कटी)
लहसुन- 2 कली (बारीक कटे)
दूध फुल क्रीम- 2 कप
मैदा- 2 चम्मच
मिक्स्ड हर्ब- 1/4 चम्मच
जायफल पाउडर- 1 चुटकी
वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप
मक्खन- 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
नमक- स्वादानुसार

ब्रोकली सूप बनाने की विधि
स्वाद और पोषण से भरपूर ब्रोकली सूप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को धोएं और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पतीली में  2 कप पानी डालें और थोड़ा सा नमक डालकर उसे गर्म करें। कुछ देर बाद पानी में ब्रोकली के टुकड़े डाल दें। 30-40 सेकंड तक ब्रोकली को पानी में रखने के बाद निकाल लें। अब गैस पर एक अन्य बर्तन रखें और उसमें मक्खन डालकर गर्म करें। 

मक्खन पिघलने पर कटी हुई प्याज और लहसुन डालकर कुछ देर तक भूनें। जब प्याज हल्की गुलाबी हो जाए तो उसमें मैदा डालें और धीमी आंच पर ही 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद बाद इसमें पानी में उबली ब्रोकली डालें और चलाते हुए पकाएं। 2 मिनट बाद वेजिटेबल स्टॉक डालकर बर्तन को ढंक दें और पकने दें। 

लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद मिश्रण तैयार हो जाएगा। अब गैस पर दूध को गरम करेंष। इस बीच ब्रोकली के मिश्रण को मिक्सर में डालकर पीस लें। मिश्रण को बर्तन में शिफ्ट करें और इसमें गरम दूध डालकर चम्मच की मदद से मिलाएं। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं और मिक्स्ड हर्ब्स डाल दें। सूप गरम हो जाने के बाद इसमें चुटकीभर नमक, जायफल पाउडर और काली मिर्च मिला दें। टेस्टी एंड हेल्दी ब्रोकली सूप तैयार हो चुका है। 

5379487