Logo
Butter Making: ताजा मक्खन का स्वाद बेहतरीन होता है। आप दही से मिनटों में ही ताजा मक्खन हासिल कर सकते हैं। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Butter Making: ताजा मक्खन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बहुत से लोग सुबह ब्रेकफास्ट में मक्खन खाना पसंद करते हैं। ब्रेड के साथ हो या फिर गर्मागर्म पराठे के साथ ताजा मक्खन की बात ही अलग होती है। ज्यादातर घरों में मक्खन बाजार के खरीदकर लाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो घर में ही शुद्ध और ताजा मक्खन मिनटों में ही बना सकते हैं। दही से मक्खन आसानी से निकाला जा सकता है। 

हमारे बड़े-बुजुर्ग आज भी दिन में थोड़ा सा मक्खन जरूर खाने की सलाह देते हैं। आपने अगर कभी दही से मक्खन नहीं निकाला है तो हमारी बताई विधि से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

दही से मक्खन कैसे निकालें?

आवश्यक सामग्री
दही
बड़ा बर्तन या मथनी
चम्मच या मथनी

दही से मक्खन बनाने की विधि
दही से मक्खन निकालना काफी आसान है। थोड़ी सी मशक्कत से ही ये काम हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही को डाल लें। अब चम्मच या मथनी की मदद से दही को लगातार फेंटना शुरू करें। आप चाहें तो मिक्सर में भी दही को फेंट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhatura Recipe: छोले के साथ खाएं होटल जैसा सॉफ्ट फूला भटूरा, इस तरीके से बनाएं; देखकर मुंह में आएगा पानी

कुछ देर फेंटने के बाद आप देखेंगे कि दही से मक्खन अलग होने लगता है और दही का पानी अलग हो जाता है। एक चम्मच की मदद से मक्खन को अलग कर लें और उसे एक अलग बर्तन में रख दें। बचे हुए दही के पानी को छानकर अलग कर लें।

मक्खन को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे मक्खन में मौजूद खट्टापन दूर हो जाएगा। धोए हुए मक्खन को एक कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। स्वादिष्ट और फ्रेश मक्खन को आप खाने में कई तरह से उपयोग कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Suji Cheela: बेसन चीला नहीं इस बार बनाएं सूजी का चीला, स्वाद में दमदार; हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका

कुछ अतिरिक्त टिप्स

दही: जितना गाढ़ा दही होगा, उतना ही जल्दी मक्खन निकलेगा।
मथनी: आप बाजार से मथनी भी खरीद सकते हैं। इससे मक्खन निकालने का काम आसान हो जाता है।
समय: मक्खन निकालने में कुछ मिनट से लेकर आधे घंटे तक का समय लग सकता है।
तापमान: दही को फेंटते समय ध्यान रखें कि वह कमरे के तापमान का हो।

5379487