Logo
Butter Making Tips: बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में मक्खन का उपयोग करते हैं। दही से मिनटों में तैयार बटर तैयार किया जा सकता है। ये टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है।

Butter Making Tips: ब्रेकफास्ट में बहुत से लोग बटर ब्रेड खाना पसंद करते हैं। इसके लिए मार्केट से बटर खरीदकर उपयोग किया जाता है। आप चाहें तो घर में ताजा मक्खन तैयार कर सकते हैं। दही की मदद से मिनटों में मक्खन बनाया जा सकता है। थोड़ी सी मेहनत में ही एकदम वाइट और ताजा बटर तैयार किया जा सकता है। आपने अगर कभी दही से मक्खन नहीं निकाला है तो हमारी बताई विधि आपके काम आ सकती है। 

दही से मक्खन निकालना बहुत आसान प्रक्रिया है। बस ये थोड़ा मेहनत का काम हो सकता है। इस प्रक्रिया को अपनाने से आपकी मिलावटी मक्खन की चिंता भी पूरी तरह से खत्म हो सकेगी। आइए जानते हैं दही से मक्खन निकालने का तरीका। 

दही से मक्खन कैसे बनाएं?

सामग्री
दही (घर का बना हुआ ताजा दही सबसे अच्छा होता है)
एक मजबूत बर्तन या मथनी

विधि

दही को मथना: दही को एक मजबूत बर्तन में निकाल लें। अब इसे चम्मच या मथनी की मदद से लगातार मथना शुरू करें। आप इसे हाथों से भी मथ सकते हैं। मथने के दौरान आप देखेंगे कि दही से पानी अलग होने लगेगा और मक्खन दानेदार रूप में दिखाई देने लगेगा। मथते रहें जब तक कि सारा मक्खन दही से अलग न हो जाए।

इसे भी पढ़ें: Rice Making Tips: होटल जैसा परफेक्ट चावल बनाना है आसान, इस तरीके से करें तैयार, दिखेगा एकदम खिला-खिला

मक्खन को अलग करना: एक छन्नी की मदद से मक्खन को पानी से अलग कर लें। मक्खन को ठंडे पानी से धो लें ताकि उसमें से दही का स्वाद निकल जाए। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए मक्खन को एक साफ कपड़े में लपेटकर निचोड़ लें।

मक्खन का उपयोग: अब आप इस ताजा मक्खन का उपयोग रोटी पर लगाने, सब्जियों में डालने या अन्य व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Desi Ghee: मलाई से 15 मिनट में निकल जाएगा दानेदार घी, इस तरीके से बनाएं, कम मेहनत में काम होगा आसान

कुछ अतिरिक्त टिप्स

दही की मात्रा: आप जितना मक्खन बनाना चाहते हैं, उतनी मात्रा में दही लें।
मथने का समय: मक्खन निकालने में लगने वाला समय दही की मात्रा और मथने की गति पर निर्भर करता है।
तापमान: दही को मथने से पहले फ्रिज से बाहर निकालकर कमरे के तापमान पर रख दें।

5379487