Logo
Cheese Balls Recipe: चीज़ बॉल्स स्वाद और पौष्टिकता से भरी हुई एक फूड डिश है। इसे घर पर बनाकर खाया जा सकता है। जानते हैं इसकी सिंपल रेसिपी।

Cheese Balls Recipe: चीज़ बॉल्स एक स्वादिष्ट स्नैक्स है जिसे दिन में कभी भी खाया जा सकता है। स्ट्रीट फूड के तौर पर भी चीज़ बॉल्स काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। चीज़ बॉल्स न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि ये पोषण से भी भरपूर रेसिपी है। चीज़ बॉल्स को बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में भी खाना पसंद करते हैं। आप चाहें तो बेहद सरलता से चीज़ बॉल्स को घर पर तैयार कर सकते हैं। 

चीज़ बॉल्स बनाने के लिए चीज़ के साथ आलू का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पड़ने वाले अन्य मसाले चीज़ बॉल्स का स्वाद काफी बढ़ा देते हैं। आसानी से चीज़ बॉल्स को तैयार किया जा सकता है। 

चीज़ बॉल्स बनाने के लिए सामग्री
2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
100 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1/2 कप ब्रेडक्रम्ब्स
तेल (फ्राई करने के लिए)

चीज़ बॉल्स बनाने का तरीका
चीज़ बॉल्स पॉपुलर फूड डिश है जिसे बच्चे खूब पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उनके छिलके उतार लें। इसके बाद एक बड़ी बाउल में आलू को मैश कर लें। इसके बाद चीज़ को कद्दूकस करें और उन्हें भी आलू में डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया मिश्रण डालकर मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें: Rabri Kheer: रबड़ी खीर का ऐसा स्वाद नहीं लिया होगा, इस तरीके से बनाएं; नहीं छोड़ेंगे खाने का कोई मौका

इसके बाद चीज़-आलू के मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला समेत अन्य मसाले डालें और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें। आप अपने स्वाद के हिसाब से मिश्रण मे लाल मिर्च कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

मिश्रण तैयार होने के बाद थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेते हुए इसकी गोल-गोल बॉल्स तैयर कर लें। तैयार हुई हर बॉल को ब्रेड के चूरे में डालकर चारों ओर से अच्छी तरह से कवर कर लें। इन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं। 

इसे भी पढ़ें: Suji Laddu Recipe: मेहमानों को परोसें सूजी के दानेदार लड्डू, खाएंगे तो नहीं भूलेंगे स्वाद, इस तरह बनाएं

अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और इनमें तैयार की गई बॉल्स को डालकर डीप फ्राई करें। चीज़ बॉल्स को तब तक तलें जब तक कि चारों तरफ से सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाएं। इसके बाद चीज़ बॉल को एक प्लेट में टीशू पेपर पर निकालकर रखें। टेस्टी चीज़ बॉल्स बनकर तैयार हो चुकी हैं। इन्हें टोमैटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

5379487