Logo
गोभी की सब्जी बड़े से लेकर बच्चे तक खूब पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको 'दही वाले गोभी' बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

Dahiwale Gobhi Recipe: गोभी की सब्जी बड़े से लेकर बच्चे तक खूब पसंद करते हैं और सर्दियों के मौसम में अक्सर घरों में गोभी की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन गोभी की सब्जी कई तरीकों से बनाई जा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको 'दही वाले गोभी' बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में झटपट तैयार कर सकते हैं। 

हालांकि, गोभी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। लेकिन इसके अलावा भी विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयोडीन और पोटेशियम भी पाया जाता है। इसलिए यह हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो एक बार घर में दही वाले गोभी को जरूर ट्राई करिए। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.... 

बनान की सामग्री

  • 500 ग्राम फूलगोभी
  • 1 बड़ा चम्मच घी 
  • 2 चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हींग
  • 1/4 कप दही
  • 1 टेबलस्पून अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 
  •  1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 
  • स्वादानुसार नमक 
  •  1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर 
  •  1 टेबल स्पून  हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 टीस्पून टेबल-स्पून जीरा-  पाउडर)भुना हुआ
  •  2 चम्मच  हरा धनिया पत्ती 

बनाने का तरीका 

  • गोभी दहीवाला बनाने के लिए सबसे पहले एक गोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धों।
  • दूसरी तरफ एक बाउल में घी गर्म करें। उसमें जीरा और हींग डालें 
  •  फिर इन चीजों को लगभग 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें अदरक और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इसे कम से कम 2 मिनट तक भूनें। फिर इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • फिर इमें कटी हुई फूलगोभी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। 
  • अब लगभग 12 मिनट तक इसे ढककर पकाएं। अब तैयार है आपके दही वाले गोभी। 
  • बस गर्मागर्म स्वादिष्ट दही वाले गोभी को जीरा पाउर और धनिया पत्ती से गार्निश करके आनंद लें। 
     
5379487