Dhaniya Panjiri Recipe: राम नवमी पर भगवान श्रीराम को भोग स्वरूप धनिया पंजीरी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के दिन व्रत, कीर्तन, मंदिरों की शोभायात्रा और भगवान राम के बाल रूप का पूजन किया जाता है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह दिन भोजन और प्रसाद की दृष्टि से भी बेहद खास होता है। विशेष रूप से उपवास रखने वाले भक्तों के लिए धनिया पंजीरी एक अत्यंत पवित्र और पोषण से भरपूर प्रसाद मानी जाती है।
धनिया पंजीरी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होती है। धनिया शरीर को ठंडक देता है, पाचन को दुरुस्त करता है और व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। यह पंजीरी बिना अनाज के बनती है, इसलिए व्रत में पूरी तरह उपयुक्त होती है। इसमें घी, सूखे मेवे, मखाने और गुड़ का संयोजन इसे पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि।
सामग्री (4-5 लोगों के लिए)
धनिया पाउडर – 1 कप (भुनी और सूखी धनिया को पीस लें)
देसी घी – 3 बड़े चम्मच
गुड़ – 3/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
मखाने – 1/2 कप
काजू, बादाम, किशमिश – 1/2 कप (कटे हुए)
नारियल बूरा – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
इसे भी पढ़ें: Besan Appe Recipe: बेसन से बनाएं साउथ इंडियन अप्पे, सब करेंगे पसंद, 15 मिनट में कर लें तैयार
धनिया पंजीरी बनाने की विधि
एक कढ़ाई में थोड़ा घी गरम करें और मखानों को कुरकुरा होने तक भून लें। फिर ठंडा करके इन्हें दरदरा कूट लें।
अब उसी कढ़ाई में काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा भून लें और अलग निकाल लें।
अब बचे हुए घी में धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें। खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें: Aloo Kachori: आलू कचौड़ी देखकर ही मुंह में आएगा पानी, स्नैक्स के लिए है परफेक्ट डिश, घर में इस तरह बनाएं
इसमें कद्दूकस किया गुड़ डालें और मिलाएं, ताकि वह घुलकर मिश्रण में अच्छे से समा जाए।
अब इसमें भुने हुए मखाने, सूखे मेवे, नारियल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण के ठंडा होने पर इसे प्रसाद के रूप में भगवान को अर्पित करें और सभी को बांटें।