Logo
Gujarati Dhokla Recipe: गुजराती ढोलका दुनियाभर में फेमस हो चुका है। स्नैक्स के तौर पर इसे काफी पसंद किया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Gujarati Dhokla Recipe: पंजाबी और राजस्थानी खान-पान की तरह ही गुजराती खाने का भी अलग ही ज़ायका है, जिसे काफी पसंद किया जाता है। गुजराती खमण ढोकला एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स है जिसे काफी चाव से खाया जाता है। दिन के वक्त हल्की-फुल्की भूख लगने पर ढोकला एक शानदार स्नैक्स हो सकता है। इसे बनाना आसान है और डाइजेशन के लिहाज से भी ये काफी अच्छा होता है। 

ढोकला को सुबह नाश्ते में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं। आपने अगर कभी घर पर ढोकला नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

गुजराती ढोकला बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 2 कप
दही - डेढ़ कप
हरी मिर्च (लंबी कटी) - 6-7
नींबू रस - 2 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 1 टी स्पून
करी पत्ते - 10-15
हल्दी - 1 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 1 कप
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

गुजराती ढोकला बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर गुजराती ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को छानें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसमें अब हल्दी, एक चम्मच तेल और नींबू रस डालकर मिक्स करें, फिर स्वादानुसार नमक मिला दें। सभी चीजों को ठीक तरह से मिलाने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। 

पेस्ट तैयार होने के बाद इसे ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें।  अब एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें। इसके बाद ढोकला का पॉट लें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। इसके बाद बेसन का घोल डालकर सैट करें। अब पॉट को गर्म पानी के बर्तन के ऊपर रखें और उसे 15 मिनट तक भाप में पकने दें। 

ढोकला तब तक पकाना है जब तक कि सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर ढोकला ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसके टुकड़े काट लें। अब एक छोटी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें राई और हरी मिर्च डालकर सॉट करें। 

फिर एक कप पानी और चीनी डालकर चीनी घुलने तक इसे पकाएं। इसके बाद ढोकले के पीस पर इसे ऊपर से फैला दें। स्वाद से भरपूर खमण ढोकला तैयार हो चुका है। इस पर हरी धनिया पत्तियां डालें और सर्व करें। 

5379487