Logo
Suji Dhokla: गुजरात की फेमस डिश ढोकला काफी पसंद की जाती है। बेसन के अलावा सूजी से भी ढोकला बनाया जा सकता है। जानते हैं सूजी ढोकला बनाने का तरीका।

Suji Dhokla Recipe: गुजरात की लोकप्रिय फूड डिश ढोकला को काफी पसंद किया जाता है। आमतौर पर ढोकला बेसन से तैयार किया जाता है, लेकिन आप सूजी से भी ढोकला बना सकते हैं। सूजी ढोकला नाश्ते के लिए एक परफेक्ट फूड डिश है, जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। सूजी ढोकला आसानी से बन जाता है और इसे ब्रेकफास्ट के अलावा भी स्नैक्स के तौर पर या शाम को चाय के साथ खाया जा सकता है। 

सूजी ढोकला एक बेहतरीन डिश है जो बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए भी परफेक्ट हो सकती है। आसान स्टेप्स को फॉलो कर गुजराती स्टाइल का सूजी ढोकला बनाया जा सकता है। 

सूजी ढोकला बनाने के लिए सामग्री
सूजी - 1 कप
दही (खट्टा) - 1 कप
पानी - एक तिहाई कप
नमक - स्वादानुसार
बेकिंग सोडा - 1 टी स्पून
तेल जरूरत के मुताबिक

तड़के के लिए
जीरा - 1/2 टी स्पून
राई - 1/2 टी स्पून
तिल - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 1
करी पत्ते - 8-10
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
तेल - 1 टेबलस्पून

सूजी ढोकला बनाने की विधि
सूजी ढोकला एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट है, जिसे आसानी से बनाया जा सकता है। सूजी ढोकला बनाने के लिए एक बड़ा कटोरा लें और उसमें सूजी डालें। सूजी में दही और एक तिहाई कप पानी भी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद स्वाद के मुताबिक नमक भी मिला दें। इस मिश्रण को तब तक फेटें जब तक कि इसमें कोई गांठ न रह जाए। इसके बाद घोल को ढककर आधा घंटे के लिए अलग रख दें। 

इसे भी पढ़ें: Kathal Sabji: चिकन-मटन को फेल कर देगी कटहल की ये सब्जी, खाएंगे तो चाटते रह जाएंगे उंगलियां, बनाना भी है आसान

आधा घंटे की समयावधि में सूजी का घोल ठीक से फूलकर सैट हो जाएगा। अब घोल में बेकिंग सोडा मिला दें। इसके बाद एक थाली में तेल लगाकर उसे चिकना करें, फिर उसमें सूजी का घोल थाली की आधा इंच ऊंचाई तक डालें। 

अब ढोकला बनाने का पॉट लें और उसमें पानी डालें, फिर पॉट पर स्टैंड रखें और उसके ऊपर सूजी के घोल वाली थाली रख दें। अब पॉट को बंद करें और तेज आंच पर ढोकला पकने दें। ढोकले को 15 मिनट तक भाप पर पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। 

इसे भी पढ़ें: Curdled Milk Sweet Dish: दूध फट जाएं तो परेशान न हों, फटाफट तैयार कर लें ये मिठाई, जो खाएगा करेगा तारीफ

ढोकले की थाली पॉट में से निकालें और उसे ठंडी होने दें। इसके बाद चाकू की मदद से ढोकले काट लें और एक बड़े बर्तन में निकाल लें। अब एक छोटी कड़ाही लेकर उसमें तेल डालें और गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, जीरा, तिल, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक भूनें। अब तड़के को सूजी ढोकले पर डाल दें। सूजी ढोकला को हरी धनिया पत्ती से सजाएं और सर्व करें। 

5379487