Logo
Karonda Achar Recipe: छोटी-छोटी गोलियों सा दिखने वाला करोंदा एक बेहद गुणकारी फल है। इसका अचार बेहद स्वादिष्ट लगता है और पोषण से भरपूर होता है। जानते हैं करोंदे का अचार बनाने का तरीका और इसके फायदे।

Karonda Achar Recipe: करोंदे का अचार बेहद स्वादिष्ट लगता है। करोंदा एक खट्टा-मीठा फल है जो गुणों से भरपूर होता है। करोंदे का खट्टा-मीठा अचार न सिर्फ टेस्टी लगता है, बल्कि ये पोषण से भी भरपूर है। हमारे यहां अचार खाने का एक बेहद अहम हिस्सा है। अचार न सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाता है, बल्कि कई अन्य फायदे भी दिलाता है। करोंदे का अचार भी डाइजेशन सुधारने से लेकर लिवर को डिटॉक्स करने तक में मददगार है। 

करोंदे का अचार बनाना बहुत आसान है। आप अगर करोंदे के गुणों से वाकिफ हैं तो करोंदे का अचार अपनी फूड लिस्ट में जरूर शामिल कर लेंगे। आइए जानते हैं करोंदे का अचार बनाने का तरीका और उसके फायदे। 

करोंदे के अचार के फायदे

पोषक तत्वों का भंडार: करौंदे विटामिन C, A, E, B6, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

पाचन क्रिया में सुधार: करौंदे का अचार पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन को पचाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Suji Dhokla: बेसन नहीं इस बार सूजी से बनाएं ढोकला, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे, सीख लें गुजराती स्टाइल रेसिपी

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: करौंदे में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

दिल की सेहत के लिए लाभकारी: करौंदे का अचार ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

डायबिटीज नियंत्रित करता है: करौंदे का अचार रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में सहायक: करौंदे का अचार कम कैलोरी वाला होता है और इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और वजन घटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Kathal Sabji: चिकन-मटन को फेल कर देगी कटहल की ये सब्जी, खाएंगे तो चाटते रह जाएंगे उंगलियां, बनाना भी है आसान

करोंदे का अचार कैसे बनाएं?

सामग्री
करोंदे - 1 किलो
सरसों का तेल - 250 मिली
मेथी दाना - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ते - 6-7
हरी मिर्च - 4-5
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार

विधि
करोंदे का अचार बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले करौंदे को अच्छी तरह धो लें और उन्हें सूखने दें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें मेथी दाना, राई और करी पत्ता डालकर चटकने दें। जब मसाले चटकने लगें तो हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक भूनें।

इसे भी पढ़ें: Curdled Milk Sweet Dish: दूध फट जाएं तो परेशान न हों, फटाफट तैयार कर लें ये मिठाई, जो खाएगा करेगा तारीफ

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और हींग डालकर भूनें। जब मसालों में से भीनी खुशबू आने लगे तो करोंदे डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर स्वादानुसार नमक डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और करोंदे के अचार को ठंडा होने दें। स्वाद और पोषण से भरपूर करोंदे का अचार बनकर तैयार है। इसेर एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487