Logo
Mango Rabdi Recipe: गर्मी के दिनों में मैंगो रबड़ी यानी आम की रबड़ी का स्वाद बहुत पसंद किया जाता है। इस स्वीट डिश के कई लोग दीवाने हैं। आम की लच्छेदार रबड़ी को घर पर भी तैयार किया जा सकता है। जानते हैं इसकी सिंपल रेसिपी।

Mango Rabdi Recipe: हमारे यहां मीठे में रबड़ी खाने का शौक रखने वालों की कमी नहीं है। गर्मी के दिनों में मैंगो रबड़ी खूब पसंद की जाती है। आम की लच्छेदार रबड़ी जो एक बार खा लेता है वो इसके स्वाद का दीवाना हुए बिना नहीं रहता है। रबड़ी के लच्छों के साथ मिला आम का स्वाद खासा पसंद किया जाता है। इस रेसिपी का स्वाद बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को खूब पसंद आता है। आप अगर मीठे पर दिल रखते हैं तो मैंगो रबड़ी रेसिपी आपके लिए ही है। 

घर में अगर कोई स्पेशल गेस्ट आने वाला है तो उसके लिए भी आप पहले से मैंगों रबड़ी तैयार कर रख सकते हैं। बेहद सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर टेस्टी मैंगो रबड़ी को तैयार किया जा सकता है। 

मैंगो रबड़ी के लिए सामग्री
दूध - 1 लीटर
आम - 2-3
काजू - 4-5
बादाम - 4-5
इलायची - 4
पिस्ता - 10-12
चीनी - 80 ग्राम

मैंगो रबड़ी बनाने का तरीका
आम की रबड़ी बनाने का तरीका सरल है। इसके लिए पके मीठे आम का चयन करें। सबसे पहले एक मोटे तले वाली कड़ाही में दूध डालकर उबालें। इसके बाद गैस की फ्लेम धीमी कर दें और दूध में मलाई की परत जमने पर करछी से उठाकर कड़ाही के किनारे पर लगा दें।

इसे भी पढ़ें: Dahi Aloo: कौन सी सब्जी बनाएं नहीं समझ आ रहा, दही आलू है इस परेशानी का तोड़, स्वाद में लाजवाब, मिनटों में होंगे तैयार

दूध उबलने के दौरान उसे लगातार चलाते रहें, जिससे दूध तले पर लगे नहीं। दूध को तब तक पकाएं जब तक कि एक तिहाई न रह जाए। 

दूध पकने के दौरान बीच में काजू और बादाम को बारीक काट लें। इसके बाद इलायची को छीलकर कूट लें। अब आम को छीले और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें, फिर स्वादानुसार चीनी मिक्स कर दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। 

इसे भी पढ़ें: Curdled Milk: गर्मी में दूध फट जाए तो झटपट बना लें उससे दही, 4 टेस्टी डिशेस भी होंगी तैयार, हर कोई पूछेगा रेसिपी

रबड़ी में आम के कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इलायची पाउडर डाल दें। स्वाद से भरपूर आम की लच्छेदार रबड़ी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे बाउल में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और आम के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें। 

5379487