Logo
Mango Strawberry Smoothie: आम और स्ट्रॉबेरी से बनी स्मूदी हेल्दी होने के साथ बहुत टेस्टी भी होती है। उपवास के दौरान इसे फलाहार के दौर पर पिया जा सकता है।

Mango Strawberry Smoothie: आम और स्ट्रॉबेरी से तैयार होने वाली स्मूदी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सावन के महीने में जो लोग व्रत रखते हैं वे शरीर की एनर्जी को बनाए रखने के लिए मैंगो स्ट्रॉबेरी स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। ये हेल्दी होने के साथ बहुत टेस्टी भी होती है। पोषण से भरपूर इस स्मूदी को बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। आम दिनों में भी मैंगो स्ट्रॉबेरी स्मूदी का स्वाद उठाया जा सकता है और दिन की शुरुआत इस हेल्दी ड्रिंक के साथ की जा सकती है। 

व्रत के दौरान शरीर को रिलैक्स रखने के लिए सही खान-पान जरूरी होता है। आम-स्ट्रॉबेरी की स्मूदी हेल्दी फूड का एक बेहतरीन उदाहरण है। आपने अगर कभी मैंगो स्ट्रॉबेरी स्मूदी को नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि का पालन कर इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Tadka Dal: बाटी के साथ खाएं तड़के वाली अरहर दाल, लाजवाब स्वाद उंगलियां चाटने पर करेगा मजबूर, इस तरीके से बनाएं

मैंगो स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने के लिए सामग्री
आम - 2
स्ट्रॉबेरी - 10-15
दही - 2 कप
पुदीना पत्ते - 4-5
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
शहद - 6 चम्मच 
गुलकंद - 3 चम्मच

मैंगो स्ट्रॉबेरी स्मूदी बनाने का तरीका
मैंगो स्ट्रॉबेरी स्मूदी को बेहद आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। ये मिनटों में बनने वाली हेल्थ ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम और स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद स्ट्रॉबेरी काटकर टुकड़े कर लें। अब आम काटें और उसका गूदा एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद आम के गूदे में कुटा हुआ अदरक, 3 चम्मच शहद, पुदीना पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।

इसे भी पढ़ें: Balushahi Recipe: देसी घी की बालूशाही का स्वाद है लाजवाब, पारंपरिक मिठाई आसानी से होती है तैयार, ऐसे बनाएं

एक दूसरी बाउल लें और उसमें स्ट्रॉबेरी और बची हुई शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक अन्य बाउल में दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसे तब तक फेंट जब दही हल्का होकर फूला नजर न आने लगें। अब एक सर्विंग गिलास लें और उसमें पहले स्ट्रॉबेरी, फिर दही और फिर आम का मिश्रण डाल दें। चाहें तो ऊपर एक दो बर्फ के टुकड़े भी डालकर टेस्टी स्मूदी सर्व करें। 

5379487