Logo
Navratri Bhog Mava Katli: नवरात्रि के पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप को गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। मां को आप गाय के घी से बनी मावा कतली का प्रसाद चढ़ा सकते हैं।

Navratri Bhog Mava Katli: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर (गुरुवार) से हो रही है। पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि माता को गाय के घी से बनी चीजों का भोग लगाने पर मां जल्द प्रसन्न होती हैं। ऐसे में घर में घट स्थापना के साथ पहले दिन मां को गाय के देसी घी से बनी मावा कतली का भोग प्रसाद के तौर पर लगाया जा सकता है। 

मावा कतली एक बेहद लोकप्रिय मिठाई है और इसकी खासियत है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। मावा कतली आसानी से तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं मावा कतली बनाने की सिंपल विधि। 

मावा कतली के लिए सामग्री
मावा: 500 ग्राम
चीनी: 300 ग्राम
गाय का घी: 100 ग्राम
इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
सूखे मेवे: बादाम, काजू, पिस्ता (कटे हुए)

मावा कतली बनाने की विधि
मावा कतली बनाना बहुत सरल है और इसे नई कुकिंग सीखने वाले लोग भी आसानी से बना सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मावा को भूनें। इसके लिए एक नॉन-स्टिक पैन में मावा डालं और उसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे कि मावा जल न जाए। 

इसे भी पढ़ें: Falahari Raita: नवरात्रि व्रत में एनर्जी से भर देगा फलाहारी रायता, पेट की गर्मी रखेगा शांत! 10 मिनट में बनाएं

मावा भुनकर जब अपना रंग बदलने लगे तो उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब मावा तब तक पकानाा है जब तक कि चीनी पूरी तरह से उसमें घुल न जाए। इसके बाद मावे में गाय का शुद्ध घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण पकने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 

इस बीच एक ट्रे या प्लेट लें और उसके तले में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना करें। मिश्रण हल्का गर्म रह जाने के बाद उसे ट्रे में डालें और मिश्रण को फैलाएं साथ ही चम्मच से समतल करें। इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा होकर सैट हो जाए तो मावा कतली को मनचाहे आकार में काट लें। ऊपर से सूखे मेवों से सजाएं। मावा कतली भोग के लिए तैयार हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: Singhara Barfi: नवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं सिंघाड़ा बर्फी, एनर्जी से भरा है ये फलाहार, सीखें रेसिपी

टिप्स
मावा: आप घर का बना मावा या बाजार से खरीदा हुआ मावा इस्तेमाल कर सकते हैं।
चीनी: चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
सूखे मेवे: आप अपनी पसंद के सूखे मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CH Govt hbm ad
5379487