Logo
Palak Dhokla: गुजराती डिश ढोकला को खूब पसंद किया जाता है। पालक से बना ढोकला टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। आइए जानते हैं पालक ढोकला बनाने का तरीका।

Palak Dhokla Recipe: पालक ढोकला एक स्वादिष्ट और पोषक से भरपूर स्नैक्स है। बहुत से लोग पालक ढोकला को सुबह नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। आसानी से डाइजेस्ट होने वाला पालक ढोकला टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है। जो लोग गुजराती फूड को पसंद करते हैं, उन्हें पालक ढोकला का स्वाद खूब भाएगा। पालक ढोकला बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी पालक ढोकला एक बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है। 

कई लोग पालक की सब्जी देखते ही मुंह बनाते हैं, ऐसे लोगों को अगर पालक ढोकला परोसा जाए तो वे इसे बड़े टेस्ट के साथ खा लेते हैं। आपके घर में भी अगर ऐसे लोग हैं तो उन्हें पालक की पौष्टिकता देने के लिए उन्हें पालक ढोकला परोसें। 

इसे भी पढ़ें: Bread Pakoda: वीकेंड के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट है ब्रेड पकोड़ा, बच्चों की है फेवरेट डिश, ऐसे बनाएं इसे कुरकुरा

पालक ढोकला बनाने के लिए सामग्री
पालक: 1 बड़ा गुच्छा (धोकर बारीक कटा हुआ)
बेसन: 1 कप
दही: 1/2 कप
ईनो: 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
हींग: एक चुटकी
हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा: 1/4 छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: 1 टेबलस्पून (ढोकले को ग्रीस करने के लिए)
पानी: आवश्यकतानुसार

पालक ढोकला बनाने की विधि
पारंपरिक ढोकले की तरह ही पालक ढोकला तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पालक का पेस्ट बनाएं। इसके लिए एक मिक्सर में पालक, हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।

अब एक बड़े बाउल में बेसन, दही, ईनो, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और पालक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।

इसे भी पढ़ें: Sambar Recipe: होटल जैसा सांभर आसानी से होगा तैयार, स्वाद और पोषण का है कॉम्बो; इस तरीके से बनाएं

अब ढोकले के बर्तन को लेकर उसे तेल से ग्रीस कर लें। इसके बाद तैयार घोल को बर्तन में डालें और ढक्कन लगाकर 15-20 मिनट के लिए स्टीम करें। जब ढोकले पक जाएं तो उन्हें पॉट से बाहर निकालकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद तड़का बनाने की तैयारी शुरू करें। 

इसके लिए एक छोटे पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च डालकर भून लें। इस तड़के को ढोकले के टुकड़ों पर डालें। इसके बाद धनिया की पत्ती से पालक ढोकले को गार्निश करें। स्वादिष्ट पालक ढोकला सर्व करने के लिए रेडी है। इसे चटनी और हरी मिर्च के साथ परोसें। 

5379487