Logo
election banner
अगर आप ज्यादा पैसे खर्च होने के डर से पिज्जा खाने से झिझकते हैं, तो आज हम आपको कम पैसों में घर पर पिज्जा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, इससे बच्चे भी काफी खुश हो जाएंगे। 

Pizza Toast: बच्चे अक्सर बाहर का पिज्जा खाने का जिद्द करते हैं। लेकिन ज्यादा पैसे खर्च होने के डर से आप पिज्जा खाने से झिझकते हैं। हालांकि, इसकी वजह से बच्चे भी मुंह भी बना लेते हैं और कभी-कभी पिज्जा की जिद्द में वह खाना भी नहीं खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कम पैसों में घर पर पिज्जा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, इससे बच्चे भी काफी खुश हो जाएंगे। 

आप कम पैसों में घर पर पिज्जा टोस्ट बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और यह खाने में भी बेदहद स्वादिष्ट होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.... 

पिज्जा टोस्ट बनाने की सामग्री

  • 5-ब्रेड स्लाइस 
  • 1-कप चीज 
  • 100 ग्राम पनीर 
  • 1/2-कप शिमला मिर्च
  • 1/4-कप टमाटर मिर्च सॉस
  • 1-चम्मच ऑरीगेनो
  • 1-बड़ा चम्मच अजवायन
  • 1-टमाटर कटा हुआ 
  • 1 प्याज कटा हुआ 
  • स्वादानुसार नमक

पिज्जा टोस्ट बनाने का तरीका 

  • पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले शिमला, टमाटर और सारी सब्जियों को धो कर काट लें। 
  • इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन में ब्रेड को हल्का सा रोस्ट करें। फिर जब ब्रेड हल्का ब्राउन हो जाए। 
  • तब स्लाइस के ऊपर सॉस लगाएं और उसे बराबर से फैलाएं। इसके बाद पनीर की परत लगाएं।
  • फिर गोल आकार में कटी हुई सब्जियां प्याज, टमाटर शिमला मिर्च डालें।
  • अब उपर से ऑरीगेनो, अजवायन मसाला छिड़के। फिर अपने अनुसार नमक डालें और ऊपर से चीज रखें। 
  • इसके बाद इसे 5 मिनट तक पकाएं। आप चाहे तो ओवन में भी ब्रेक कर सकते हैं।
  • हालांकि, अगर आपके पास ओवन नहीं है तो आप इस तरीको को अपना सकते हैं। 
  • ऐसे ही आप सारी ब्रेड स्लाइस से पिज्जा टोस्ट बना लें। 
  • अब बस  गर्मागर्म पिज्जा टोस्ट के ऊपर सॉस, चिल्ली फ्लेक्स डालकर आनंद लें। 
     
5379487