Logo
Poha Dhokla: सुबह नाश्ते के तौर पर पोहे बनाकर बहुत से लोग खाते हैं। आप चाहें तो पोहे से ढोकले बनाकर भी इनका लुत्फ उठा सकते हैं। ये रेसिपी आसानी से तैयार हो जाती है।

Poha Dhokla Recipe: सुबह के नाश्ते में ज्यादातर लोग पोहे खाना पसंद करते हैं। ये ब्रेकफास्ट टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। पोहे से ढोकला भी तैयार किया जा सकता है। आपने अब तक सूजी और बेसन से बने ढोकले खाए होंगे, लेकिन आप पोहे से भी टेस्टी ढोकला तैयार कर सकते हैं। पोहा ढोकला सुबह नाश्ते में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर परोसा जा सकता है। 

पोहा ढोकला खाने में जितना बढ़िया लगता है, इसे बनाना भी उतना ही सरल है। आपने अगर कभी पोहा ढोकला नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि का पालन कर टेस्टी पोहा ढोकला तैयार कर सकते हैं। 

पोहा ढोकला बनाने के लिए सामग्री
पोहा - 1 कप
रवा - 1 कप
दही - 1 कप
हींग - 1 चुटकी
राई - 2 चुटकी
हल्दी - 1/2 टी स्पून
करी पत्ते - 8-10
हरी मिर्च कटी - 3-4
बेकिंग सोडा - 1/2 टी स्पून
तेल - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

पोहा ढोकला बनाने का तरीका
पोहा ढोकला बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो कर इसे बना सकते हैं। पोहा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को साफ करें और पानी से दो-तीन बार धोकर उसे 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। तय समय के बाद पोहे से पानी निथारें और मिक्सर में डालकर पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। 

इसे भी पढ़ें: How to Make Golgappe: मैदा में इस चीज को मिलाने से बनेंगे कुरकुरे गोलगप्पे, हर किसी को आएंगे पसंद

पोहे के पेस्ट को एक गहरे बाउल में निकाल लें। इसके बाद इसमें सूजी मिक्स करें। अब एक अलग बर्तन में दही को लेकर उसे अच्छी तरह से फेटें। इसके बाद फेंटा हुआ दही पोहे-सूजी के मिश्रण में मिक्स करें और स्वादानुसार डालकर मिश्रण को 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें। 

तय समय के बाद मिश्रण को लेकर फेटें और उसमें बेकिंग सोडा मिक्स करें। अब एक थाली में थोड़ा सा तेल लगाएं और उसमें मिश्रण को डालकर फैला दें। इस बर्तन को स्टीम करने के लिए रख दें। 20-25 मिनट में ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा। इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

इसे भी पढ़ें: Alsi Laddu: 4 चीजों से बनाएं अलसी के ताकतवर लड्डू, कोलेस्ट्रॉल कम होगा; वजन भी घटेगा, सीखें सिंपल रेसिपी

अब एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, हींग, हरी मिर्च, हल्दी और करी पत्ते डालकर पकाएं। इसमें थोड़ा सा पानी डालें और तड़का ढोकले की थाली में चारों ओर डालकर फैलाएं। इसके बाद चाकू से ढोकला मनचाहे आकार में काट लें। टेस्टी पोहा ढोकला बनकर तैयार है। इसे बाउल में रखकर परोसें। 

5379487