Logo
khoba roti: राजस्थानी खोबा रोटी को काफी पसंद किया जाता है। यह बहुत कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है, जो एक बार इस खोबा रोटी का स्वाद चख लेता है, वो इसे बार-बार खाने की चाहत रखता है।

khoba roti: पूरे देश में राजस्थान की पारंपरिक डिशेस को खूब पसंद किया जाता है, जिन्हें लोग बडे़ चाव से खाते हैं। इन्हीं में से एक खोबा रोटी हैं, जोकि काफी पसंद की जाती है। यह बहुत कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है और महाराजा थाली जैसा एहसास देती है। जो एक बार इस खोबा रोटी का स्वाद चख लेता है, वो इसे बार-बार खाने की चाहत रखता है, तो आइए जानते हैं खोबा रोटी बनाने की आसान रेसिपी...

खोबा रोटी बनाने की सामग्री

  1. गेहूं का आटा
  2. नमक
  3. अजवायन/सौंफ
  4. चुटकी भर हल्दी
  5. घी
  6. आटा गूंथने के लिए पानी

ये भी पढ़ेः- Street Food: बारिश में गोलगप्पे का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?

खोबा रोटी बनाने की आसान विधि 
राजस्थानी खोबा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा लें और इसमें स्वादनुसार नमक मिक्स करें। फिर आटे में सौंफ और अजवाइन को मिलाएं। इसके बाद आटे में 2 बडे़ चम्मच घी डालें। अब इस आटे को थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर पूड़ी के आटे जैसा टाइट गूथे। फिर इस आटे को थोड़ी देर ढककर रख दें।

अब इस आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां तोड़ लें। अब इन लोईयों की मोटी रोटी बेलें। इसके बाद तवा को गर्म करमने के लिए रखें। जब तवा गर्म हो जाए तो इस तवे पर इन रोटियों को धीमी आंच पर सेकें। 

जब रोटी थोड़ी से पक जाए तो दो उंगलियों की मदद से रोटी पर चुटकी जैसी डिजाइन बनाएं। अगर आपको गर्म लगता है तो आप इसे चिमटे की मदद से भी कर सकती हैं। अब इस रोटी को पलट दें। अब इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। अब इसे तवे उतार कर साधारण रोटी के जैसे अच्छे से सेकें। इसे दौरान ध्यान रखें की गैस का फ्लेम धीमा होना चाहिए। अब रोटी के सिक जानें पर इसमें घी लगाकर गर्मा-गरम सब्जी के साथ सर्व करें। 

 

5379487