Logo
Suji Appe Recipe: सूजी अप्पे स्वादिष्ट स्नैक्स हैं जो बच्चों को खूब पसंद आते हैं। इस साउथ इंडियन डिश को आसानी से बनाया जा सकता है।

Suji Appe Recipe: साउथ इंडियन फूड अप्पे को खूब पसंद किया जाता है। दक्षिण भारतीय खाने की लंबी फेहरिस्त है जो कि काफी डिमांड में रहते हैं। इडली, डोसा, मेदूवड़ा से लेकर अप्पे तक सभी डिशेस नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक में खूब भाते हैं। अप्पे कई तरह से बनाए जाते हैं। सूजी अप्पे की भी बहुत डिमांड रहती है। 

आप बच्चों को नाश्ते में या स्नैक्स में फटाफट सूजी के वेजिटेबल अप्पे बनाकर परोस सकते हैं। अगर कभी आपने सूजी अप्पे नहीं बनाए हैं तो हमारी बताई विधि से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

सूजी अप्पे बनाने के लिए सामग्री
सूजी - 1 कप
दही - 1/2 कप
पानी - 1 कप
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
करी पत्ता - कुछ
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - एक चुटकी
नमक - स्वादानुसार
तेल - अप्पे बनाने के लिए

सूजी अप्पे बनाने की विधि
सूजी अप्पे एक टेस्टी स्नैक्स है जो आसानी से बना सकते हैं। सूजी अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। तय समय के बाद एक बड़ी बाउल में भिगोई सूजी डाल दें। इसमें दही मिलाएं और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें।

इसे भी पढ़ें:  Amla Chutney: इम्यूनिटी बढ़ाती है आंवला चटनी, दिल भी बनेगा मजबूत, इस तरीके से बनाकर पाएं फायदे

इसके बाद मिश्रण में बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर मिलाएं। फिर करी पत्ता, जीरा, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि बैटर गाढ़ा न हो, थोड़ा पतला होना चाहिए।

अब अप्पे बनाने के पैन को गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाएं। एक चम्मच से बैटर को पैन में डालें और गोलाकार फैलाएं। धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। गरमागरम अप्पे को नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: Mirch ka Achar: आंतों के लिए फायदेमंद है हरी मिर्च का अचार! इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाता है, ऐसे तैयार करें 

कुछ अतिरिक्त टिप्स

  • अगर आप अप्पे को और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप इसमें थोड़ा सा कसूरी मेथी या धनिया पत्ती भी डाल सकते हैं।
  • अगर बैटर गाढ़ा हो गया है तो थोड़ा सा पानी और डालें।
  • अप्पे को गैस पर या इंडक्शन पर बनाया जा सकता है।
  • आप चाहें तो अप्पे को ओवन में भी बना सकते हैं।
5379487