Logo
Tiranga Dhokla Recipe: हर साल की तरह इस बार भी देशभर में स्वतंत्रता दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर आप भी तिरंगा ढोकला बनाकर इस दिन का लुत्फ उठाएं।

Tiranga Dhokla Recipe: हर साल की तरह इस बार भी देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे अगर आप देशभक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो इस खास मौके पर किचन में तिरंगा ढोकला बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की खास रेसिपी...    

सामग्री

  • 250 ग्राम सूजी 
  • 1 कप बेसन 
  • 1 कप दही 
  •  हरा और केसरिया रंग
  • 4 टेबल स्पून तेल
  • 2 नींबू 
  •  4 हरी मिर्च 
  •  नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • छोटा चम्मच हल्दी पाउडर  
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने 
  • 1 छोटा चम्मच तिल 
  •  करी पत्ता 
  •   स्वादानुसार नमक

तिरंगा ढोकला बनाने की विधि
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले तीन अलग-अलग रंग के बैटर तैयार कर लें। इसके बाद 250 ग्राम सूजी को तीन अलग-अलग बाउल में रखें। अब हरा बैटर बनाने के लिए खाने वाला हरा रंग सूजी में मिक्स कर लें। दूसरी तरफ केसरिया बैटर बनाने के लिए इसमें ऑरेंज रंग मिलाएं। फिर सफेद वाले बैटर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 

फिर तीनों अलग-अलग बाउल के बैटर को अच्छी तरह फेंट लें। फेटने के बाद करीब10-15 मिनट के लिए उसे ढककर छोड़ दें। अब प्रेशर कुकर में पानी गर्म करें। अब उसमें एक कंटेनर रखकर थोड़ा तेल लगाकर अलग-अलग रंग का मिश्रण भरें। लेकिन प्रेशर कुकर में में सीटी ना लगाएं। अब इसे धीरें आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं और चाकू की नोक से ढोकले में डालकर चेक करें कि कहीं ये चिपक तो नहीं रहा है। अगर सही लगे तो इसे कंटेनर से निकालकर अलग-अलग रख दें। अब आपका ढोकला तैयार है, अब इसे चाकू से मनपसंद आकार में काट लें। 

ढोकला का तड़का बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए एक पैन लें। उसमें एक चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए, तो राई और करी पत्ता, तिल डाल कर हल्का सा फ्राई करें। अब इसमें लंबी कटी हुई हरी मिर्च डालकर भुनें। बस मसाला तैयार है, अब तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर डालें। अब गर्मागर्म ढोकले का आनंद उठाएं। 

5379487