Logo
Paan Plantation: पान के पत्तों का धार्मिक महत्व होने के साथ ही सेहत के लिए भी ये बेहद लाभकारी होते हैं। आप पान की बेल को घर पर भी प्लांट कर सकते हैं।

Paan Plantation: पान के पत्तों का हमारे यहां विशेष महत्व है। सेहत के साथ ही धार्मिक लिहाज से भी पान के पत्तों को महत्वपूर्ण माना गया है। बहुत से लोग रोजाना पान खाने के शौकीन होते हैं और इसके लिए मार्केट से पान के पत्ते खरीदकर लाते हैं। हालांकि पान के पत्तों को आसानी से घर पर भी उगाया जा सकता है। पान की बेल को गमले में उगाकर सही देखभाल से इसकी तेजी से ग्रोथ की जा सकती है। 

घर पर पान का पत्ता उगाने से आप ताजे पान के पत्ते हासिल कर सकेंगे। पान के पत्ते की बेल की देखभाल करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। आइए जानते हैं घर में पान उगाने के टिप्स। 

घर में पान कैसे उगाएं?

सामग्री
पान का पौधा
गमला
अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी
खाद
पानी

कैसे लगाएं?
पान का पौधा लगाने के लिए मिट्टी को अच्छी तरह से पानी निकलने देने वाला गमला चुनें। गमले में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी और खाद को मिलाकर भरें। पौधे को गमले में ध्यान से लगाएं और मिट्टी से ढक दें। पौधे को नियमित रूप से पानी दें। मिट्टी को हमेशा नम रखें लेकिन पानी भरा न होने दें।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: गमले में भी उग जाएगी लौकी की बेल, इस तरीके से लगाएं; लौकी से भर जाएगा घर

पान के पौधे को धूप की रोशनी की आवश्यकता होती है। इसलिए इसे ऐसी जगह पर रखें जहां उसे पर्याप्त धूप मिले। पान का पौधा गर्म और नम वातावरण में अच्छा होता है।

पान के पौधे की देखभाल
पौधे को नियमित रूप से पानी दें। गर्मियों में आपको इसे रोजाना पानी देना पड़ सकता है। आप महीने में एक बार पौधे को खाद दे सकते हैं। समय-समय पर पौधे की सूखी या बीमार शाखाओं को काट दें। पान के पौधे पर कीड़े लग सकते हैं। आप किसी कीटनाशक का उपयोग करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gardening Tips: खाने का स्वाद दोगुना कर देते हैं करी पत्ते, घर में इस तरीके से उगा लें करी नीम का पौधा

कुछ अतिरिक्त टिप्स

  • पान का पौधा लगाने का सबसे अच्छा समय मानसून का मौसम होता है।
  • पान के पौधे को घर के अंदर भी उगाया जा सकता है।
  • पान के पौधे को नियमित रूप से साफ करते रहें।
  • पान के पौधे को हवादार जगह पर रखें।
5379487