Logo
Giloy Plantation: गिलोय का पौधा औषधीय गुणों से भरा होता है। इसका पौधा बेल की तरह बढ़ता है। इसमें इम्यूनिटी बूस्टर प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर को निरोगी रखती हैं।

Giloy Plantation: गिलोय का पौधा औषधीय गुणओं से भरपूर होता है और यही वजह है कि आयुर्वेद में इसका विशेष स्थान है। गिलोय में मौजूद तत्व शरीर को मजबूत बनाने और बीमारियों से बचाव का काम करते हैं। इसमें मौजूद इम्यूनिटी बूस्टर प्रॉपर्टीज बेहद लाभकारी होती हैं। इस औषधीय पौधे को बेहद सरलता से घर में उगाया जा सकता है। इस प्लांट को गमले में लगाने के बाद सही देखभाल से ये बेल की तरह तेजी से ग्रोथ करता है। 

गिलोय का पौधा लगाना सरल है और कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स को ध्यान रखकर इस पौधे की आसानी से देखभाल की जा सकती है। आइए जानते हैं गिलोय के पौधे को उगाने का सही तरीका। 

गिलोय का पौधा कैसे लगाएं?

गमले की तैयारी
गमला मिट्टी के बर्तन का होना बेहतर होता है क्योंकि यह पौधे को प्राकृतिक वातावरण प्रदान करता है। आप बाजार से उपलब्ध पौधों के लिए मिट्टी ले सकते हैं। इसमें थोड़ी मात्रा में गोबर की खाद मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cherry Plant: छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं चेरी का पौधा, तेज ग्रोथ के लिए इन तरीकों को आज़माएं; मिलेंगे स्वादिष्ट फल

पौधा लगाना
गमले में मिट्टी भरें और बीच में एक छोटा सा गड्ढा बना लें। यदि आप कटिंग लगा रहे हैं तो कटिंग को गड्ढे में लगाएं और मिट्टी से ढक दें। यदि आप पौधा लगा रहे हैं तो पौधे को गड्ढे में रखें और मिट्टी से ढक दें। पौधे को अच्छी तरह से पानी दें।

देखभाल
गिलोय को हल्की धूप में रखें। सीधी धूप से पौधा जल सकता है। मिट्टी को हमेशा थोड़ा नम रखें। ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं। महीने में एक बार पौधे को जैविक खाद दें। गिलोय एक बेल है, इसलिए इसे किसी सहारे की जरूरत होगी। आप किसी डंडे या जाली का सहारा ले सकते हैं।

कटिंग से गिलोय उगाना
गिलोय की एक स्वस्थ शाखा का लगभग 10-12 सेंटीमीटर का टुकड़ा काट लें। कटिंग के निचले हिस्से से सभी पत्ते हटा दें। कटिंग को पानी में या सीधे मिट्टी में लगा सकते हैं। कुछ हफ्तों में जड़ें निकल आएंगी और आप इसे गमले में स्थानांतरित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Plant: घर में लगाएं घृतकुमारी का पौधा, कई बीमारियों में रामबाण के जैसा करता है काम, ये है प्लांटिंग का तरीका

गिलोय के फायदे
गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत प्रभावी है।
बुखार में गिलोय का रस बहुत फायदेमंद होता है।
गिलोय पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है।
गिलोय त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

5379487