Home Remedies: वक्त पर नहीं खाना या फिर कभी-कभी कम पानी पीने के कारण पाचन तंत्र खराब होने लगता है। कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि, हमें कितनी बुरी तरह से कब्ज की समस्या होने लगी है। लेकिन जब ये पेट दर्द में बदल जाती है, तब जाकर हम डॉक्टर के पास जाकर दवाइयां खाने लगते हैं। यदि आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और बिना किसी दवाई के राहत पाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। दही, गुनगुना पानी और अजवाइन का पानी आपके काम आ सकते हैं।
हर रोज एक कटोरी दही खाएं
- आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
- पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर पाचन को दुरुस्त करता है।
- कब्ज और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।
- रोज दोपहर के भोजन के साथ एक कटोरी ताजा दही खाएं।
- चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक और भुना जीरा डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़े: Home Remedies: गर्मियों में ककड़ी का जूस आपको हाइड्रेट रखेगा, जानें इसे बनाने का तरीका
सुबह 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं
- आंतों में फंसे मल को बाहर निकालने में मदद करता है।
- शरीर को हाइड्रेट रखता है और डिहाइड्रेशन से होने वाली कब्ज से बचाता है।
- पेट में जमी गंदगी को साफ करता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।
- रोज सुबह उठते ही 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
- चाहें तो इसमें नींबू मिलाकर पी सकते हैं, इससे अतिरिक्त फायदा होगा।
- लगातार 7-10 दिन तक यह आदत अपनाने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है।
अजवाइन का पानी पिएं
- पाचन क्रिया को तेज करता है और गैस की समस्या को कम करता है।
- आंतों में फंसे मल को मुलायम बनाकर बाहर निकालने में मदद करता है।
- एसिडिटी और पेट दर्द को दूर करने में असरदार होता है।
- एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन रातभर भिगोकर रखें।
- सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं।
- रोजाना इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
(Disclaimer): अगर आप कब्ज और आंतों की सफाई की समस्या से परेशान हैं, तो दही, गुनगुना पानी और अजवाइन का पानी आपकी सेहत को सुधारने में मदद कर सकते हैं। हालांकि ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। अगर आपको बहुत ज्यादा दिक्कत है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।