Logo
Morning Wake Up Tips: बहुत से लोगों के लिए सुबह उठना बहुत मुश्किल काम होता है। हालांकि सिंपल टिप्स को फॉलो कर आप बिना अलार्ट के भी उठ सकते हैं।

Morning Wake Up Tips: सुबह जल्दी उठने का नाम सुनकर ही कई लोगों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगती हैं। दरअसल, ज्यादातर लोगों के लिए सुबह जल्दी उठना बड़ी चुनौती होती है। कई लोग सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म तक लगाते हैं, लेकिन अलार्म भी नींद को तोड़ने में नाकामयाब होता है। सुबह देर से उठने पर सुबह होने वाले कई जरूरी कामों में लेटलतीफी हो जाती है। सेहत के लिहाज से भी देर से उठना हानिकारक होता है। 

आप अगर सुबह जल्दी उठने की कई बार कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अब तक नाकाम ही रहे हैं तो कुछ आसान टिप्स आपकी इस परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह जल्दी उठने के टिप्स। 

सुबह कैसे उठें जल्दी

स्लीप साइकिल सुधारें - आप अगर सुबह जल्दी उठने की आदत डालना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी स्लीपिंग साइकिल को सुधारना जरूरी है। रात में देर से सोने की आदत को छोड़ दें और सोने के लिए एक घंटे पहले ही बिस्तर में पहुंच जाएं, जिससे धीरे-धीरे आपके सोने का टाइम सैट हो सके। आप अगर रात में जल्द सोने लगेंगे तो सुबह बिना अलार्म के भी जल्दी उठ सकेंगे। 

सुबह की रोशनी में बैठें - बॉडी साइकिल को व्यवस्थित करने में सुबह की धूप भी बेहद असरदार होती है। सर्कैडियन लय को रेगुलर करने के लिए ये एक स्ट्रॉन्ग तरीका है। शरीर की आंतरिक घड़ी को सुधारने में सुबह की धूप मदद करती है। 30 मिनट की सुबह की धूप आपका काम आसान बना सकती है। आप बिना अलार्म के ही जल्द उठना शुरू कर देंगे।

वीकेंड पर देर तक न सोएं - कई लोगों की आदत होती है कि जॉब की वजह से वे वर्किंग डेज में तो जल्दी उठ जाते हैं, लेकिन वीकेंड पर देर तक सोते रहते हैं। आप भी ऐसी आदत का शिकार हैं तो आज से ही इसे छोड़ दें। इसके बजाय आप अगर ज्यादा सोना चाहते हैं तो दिन के वक्त अपनी नींद को पूरा कर लें। इससे सुबह जल्दी उठने की आदत टूटेगी नहीं। 

5379487