Logo
International Women's Day 2024: महिलाएं अपनी सेहत को लेकर काफी लापरवाह रहती हैं। इंटरनेशनल वुमंस डे पर आप अपनी सेहत का ध्यान रखने का खुद से वादा करें।

International Women's Day 2024: दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को इंटरनेशल वुमंस डे यानी विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत महिलाओं को उनके हक, सम्मान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए की गई थी। सेहत के मामले में भी महिलाएं अब तक बिल्कुल भी जागरूक नहीं हुई हैं। उनकी यही लापरवाही गंभीर बीमारियों के होने की वजह बनती है। 

इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर महिला को खुद से एक वादा करना चाहिए कि वे अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहेंगी। हेल्दी रहने के लिए महिलाओं कुछ टेस्ट हर साल कराने चाहिए, जिससे शरीर की सही स्थिति का पता चल सके। 

5 जांचें कराएं महिलाएं 

जेनेटिक स्क्रीनिंग - महिलाएं अपने परिवार की धुरी होती हैं। अगर उन्हें कोई बीमारी हो जाए तो पूरा परिवार अव्यवस्थित हो जाता है। बहुत सी बीमारियां अनुवांशिक होती हैं। ऐसे में जेनेटिक स्क्रीनिंग कराना जरूरी है। इससे जेनेटिक डिजीज होने के रिस्क को पहचाना जा सकता है। इस परीक्षण से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kidney Health: किडनी के लिए ज़हर के जैसी हैं 4 चीजें, ज्यादा खा लिया तो हो सकता है स्टोन, सोच-समझकर करें सेवन

कार्डियोवस्कुलर हेल्थ - आपका अगर दिल सेहतमंद है तो ये लंबी उम्र की गारंटी हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में कार्डियोवस्कुलर डिजीज का रिस्क भी बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए साल में कम से कम एक बार दिल की सेहत से जुड़े टेस्ट जरूर कराएं। इन टेस्ट में अगर कोई वंशानुगत बीमारी है तो वो भी सामने आ सकती है। 

सर्वाइकल कैंसर - महिलाओं को 30 की उम्र के बाद सेहत पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। 35 साल के बाद सर्वाइकल कैंसर संबंधी स्क्रीनिंग जरूर कराएं। बता दें कि दुनियाभर में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें जेनेटिक्स भी मायने रखते हैं। 

किडनी, लिवर की जांच - शरीर को हेल्दी रखने में किडनी और लिवर अहम भूमिका निभाते हैं। ब्लड टेस्ट के जरिये इन ऑर्गन से जुड़ी जांचें आसानी से हो जाती हैं और शुरुआती स्थिति पता लग जाती है। अगर इन अंगों में कोई समस्या नजर आए तो डॉक्टर्स अन्य जांचों की सलाह देते हैं। ऐसे में महिलाओं को साल में एक बार ये जांचें जरूर करानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: छोटे लाल दानों में गज़ब की ताकत: 7 दिन में कर देंगे खून की कमी पूरी! कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं; इम्यूनटी तेज़ी से करेंगे बूस्ट

ब्रेस्ट कैंसर - महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा ब्रेस्ट कैंसर का भी होता है। ऐसे में 35 साल के बाद रेगुलर इससे जुड़ी जांचे कराना चाहिए। स्तन कैंसर के लक्षणों को पहचानना चाहिए और खुद भी समय-समय पर सेल्फ चेकअप करना चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर को लेकर बीआरसीए जीन टेस्ट कराया जा सकता है। 

5379487