Logo
Jamun Guthli Benefits: जामुन एक ऐसा फल है जो बेहद लाभकारी होता है। जामुन की गुठली भी गुणों के मामले में फल से किसी भी लिहाज से कम नहीं है।

Jamun Guthli Benefits: जामुन एक ऐसा फल है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मानसून में ये फल आसानी से मिल जाता है। आप जामुन खाने के फायदे तो जानते ही होंगे, लेकिन क्या जामुन की गुठली के लाभ जानते हैं। जी हां, जामुन की तरह ही इसकी गुठली भी बेहद गुणकारी होती है। इसका उपयोग कई घरेलू नुस्खों में किया जाता है। 

डायबिटीज को काबू करने में भी जामुन की गुठली का चूर्ण लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा दांत दर्द, स्किन प्रॉब्लम्स में भी जामुन की गुठली लाभकारी होती है। 

जामुन गुठली के 5 फायदे

डायबिटीज में: जामुन की गुठली का चूर्ण रोजाना पानी के साथ लेने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसका नियमित सेवन काफी असरदार हो सकता है।

दांतों के दर्द में: जामुन की गुठली को पीसकर दांतों पर लगाएं। इसका रेगुलर इस्तेमाल करने से दांतों का दर्द कम होता है।

इसे भी पढ़ें: Fenugreek Seeds: छोटे सुनहरे बीजों में है गज़ब का दम, डायबिटीज के छुड़ा देते हैं छक्के, गजब के हैं 5 फायदे

त्वचा की समस्याओं में: जामुन की गुठली का पेस्ट मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद धो लें।

बालों के लिए: जामुन की गुठली का पाउडर बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

पाचन तंत्र के लिए: जामुन की गुठली का चूर्ण पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: Karela Juice: ब्लड शुगर को काबू में ले आता है करेला जूस, इस तरीके से 5 मिनट में बनाएं; मिलेंगे बड़े फायदे

जामुन की गुठली का चूर्ण बनाने की विधि
जामुन की गुठली को धूप में सुखा लें।
सूखी हुई गुठली को मिक्सर में पीसकर चूर्ण बना लें।
इस चूर्ण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487