Logo
Khaskhas ke fayde: खसखस दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन शरीर को बड़े लाभ पहुंचा सकता है।

Khaskhas ke fayde: खसखस हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका नियमित सेवन शरीर को कई बड़ी परेशानियों से बचा सकता है। रेगुलर खसखस खाने से दिमाग तेज होता है। यही वजह है कि बड़े बुजुर्ग सुबह के वक्त खसखस से बना हलवा खाने की सलाद देते हैं। खसखस के गुण यहीं तक सीमित नहीं हैं, कोलेस्ट्रॉल घटाने से लेकर पेट की समस्याओं को दूर करने तक में खसखस कमाल कर सकती है। 

खसखस के छोटे-छोटे सफेद दानों में गजब की ताकत छिपी हुई है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, फॉस्फोरस समेत ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

खसखस खाने का तरीका
खसखस सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसका उपयोग सब्जी की ग्रेवी बनाने, हलवा बनाने आदि में किया जाता है। आप अगर खसखस का पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो इसे रात में सोने से पहले दूध के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा रात में खसखस के दानें भिगोकर अगले दिन उन्हें पीसकर दूध में डालकर इसका पेस्ट पीने से बड़े लाभ मिलते हैं। 

खसखस के फायदे

कोलेस्ट्रॉल - खसखस का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। हेल्थलाइन के अनुसार इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसके साथ ही ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड भी इसमें भरपूर होता है। खसखस का सेवन कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है, जिससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin Deficiency: याददाश्त कमज़ोर कर देती है इस विटामिन की कमी, हर वक्त बनी रहती है कमजोरी-थकान

ब्रेन हेल्थ - दिमाग के लिए खसखस को बहुत गुणकारी बताया गया है। आयुर्वेद में भी खसखस के बड़े फायदे बताए गए हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, कॉपर और आयरन याददाश्त को बेहतर बनाने का काम करता है। 

इम्यूनिटी - खसखस का नियमित सेवन इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद कंपाउंड रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होने पर संक्रामक बीमारियों का रिस्क काफी कम हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: मुंह के छालों की वजह से खाना-पीना हो गया है बंद, 6 घरेलू नुस्खे आज़माएं, जल्द मिलेगा आराम

डाइजेशन - पेट संबंधी समस्याएं अब बहुत आम हो गई हैं। खराब खान-पान और गलत लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह हैं। खसखस की तासीर ठंडी होती है और इसे खान से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

5379487