Logo
चेहरे की सूजन को कम करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं, जो प्राकृतिक हैं। ये सूजन कम करने में आपकी मदद करेंगे।

आजकल ज्यादातर लोग चेहरा मोटा होने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में कई बार हमारा फोटो मोटा आने लगता है। चेहरे की सूजन कई कारणों की वजह से हो सकती है। जैसे शरीर में पानी की कमी, असंतुलित खान-पान, नींद की कमी, या हार्मोनल बदलाव। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं, जो प्राकृतिक हैं। आइए, जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में जो चेहरे की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ठंडे पानी से चेहरे को धोएं

चेहरे की सूजन को कम करने के लिए सबसे आसान और तरीका है ठंडे पानी से चेहरा धोना। ठंडा पानी त्वचा की रक्त को सिकोड़ता है, जिससे सूजन कम होती है। अगर आप चाहे तो बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेट कर भी चेहरे पर हल्की मसाज कर सकते हैं। यह तुरंत ताजगी देने के साथ-साथ सूजन को भी कम करेगा।

खीरे के स्लाइस का उपयोग करें

खीरा एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है, जो चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करता है। खीरे के स्लाइस को कुछ समय के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इन्हें चेहरे पर लगाएं। खासकर आंखों के आसपास सूजन को कम करने के लिए यह नुस्खा बेहद कारगर साबित होता है। 

ग्रीन टी बैग्स का प्रयोग करें

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो सूजन को कम करने में मदद करती है। उपयोग किए हुए ग्रीन टी बैग्स को ठंडा करके चेहरे पर रखें। यह आपकी त्वचा को ताजगी देने के साथ-साथ सूजन को भी काफी हद तक कम कर सकता है। विशेष रूप से आंखों के नीचे की सूजन के लिए यह तरीका बेहद प्रभावी होता है।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

एलोवेरा जेल के शीतल और सूजनरोधी गुण चेहरे की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और सूजन कम होती है। यह त्वचा को नमी देने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। आप ताजे एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं या बाजार में मिलने वाले एलोवेरा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नमक के सेवन को कम करें

चेहरे पर सूजन का एक बड़ा कारण शरीर में जल वाटर रिटेंशन होता है, जो अक्सर अधिक नमक खाने से होता है। नमक शरीर में पानी को रोकता है, जिससे सूजन होती है। अपने आहार में नमक की मात्रा को नियंत्रित करने से चेहरे की सूजन को कम किया जा सकता है। 

5379487