Logo
Garlic Chutney Recipe: लहसुन चटनी खूब पॉपुलर है और इसका स्वाद काफी पसंद किया जाता है। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।

Garlic Chutney Recipe: ज्यादातर भारतीय घरों में लहसुन की चटनी को खूब पसंद किया जाता है। लहसुन चटनी लंच या डिनर का स्वाद बढ़ाने वाली होती है। इसके अलावा स्नैक्स के साथ भी इसे परोसा जाता है। लहसुन की चटनी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है और इसका सेवन शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। 

लहसुन की चटनी बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। इसे पराठे के साथ भी खाया जा सकता है। कुछ टिप्स से चटनी का स्वाद काफी बढ़ाया जा सकता है। 

दही से बढ़ेगा टेस्ट
आप अगर लहसुन की चटनी बनाते हैं तो उसमें दही का भी इस्तेमाल करें। इससे चटनी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसके साथ चटनी में हींग डालने से इसके फ्लेवर में और इजाफा होता है। 

लहसुन चटनी कैसे बनाएं?

सामग्री
लहसुन की कलियाँ - 10-12
हरी मिर्च - 2-3 (स्वादानुसार)
धनिया पत्ती - एक मुट्ठी
दही - 1 टेबलस्पून
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
जीरा - 1/2 चम्मच
हींग - एक चुटकी
तेल - 1 चम्मच

लहसुन चटनी बनाने का तरीका
लहसुन की चटनी को किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अलग कर लें। इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। 

इसे भी पढ़ें: Suji Vada: सूजी से बना ऐसा वड़ा नहीं खाया होगा, स्वाद ऐसा कि बार-बार होगी डिमांड, आसानी से होंगे तैयार

तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो हींग मिला दें। फिर बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। अगर आप चटनी को ज्यादा मसालेदार बनाना चाहते हैं तो आप इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं।

अब भूने हुए मिश्रण को मिक्सर में डालें और उसमें एक टेबलस्पून दही मिलाएं। इसके बाद धनिया पत्ती, नींबू का रस और नमक डालकर ग्राइंड कर लें। चटनी का गाढ़ापन अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mava Kachori: चटपटी कचौड़ी नहीं मावा से बनाएं मीठी कचौड़ी, खाते ही मुंह में घुलेगी मिठास, सीखें रेसिपी

स्वादिष्ट लहसुन की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। चटनी को पराठे, दही या सब्जियों के साथ परोसें। स्ट्रीट फूड्स में भी लहसुन की इस चटनी को खूब पसंद किया जाता है। इस चटनी को आप फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।

5379487