Logo
20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस खास पर्व पर साड़ी या लहंगा वियर नहीं करना चाहती हैं, तो हम आपको अनारकली सूट के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे ट्राई कर सकती हैं।

Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। यह खास पर्व महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए व्रत रखती हैं और भगवान की पूजा अर्चना करती है। साथ ही वह सोलह श्रृंगार करती हैं। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर साड़ी या लहंगा वियर नहीं करना चाहती हैं, या कोई कंफर्टेबल आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो आज हम आपको अनारकली सूट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप करवा चौथ के शुभ मौके पर वियर कर सकती हैं। आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइन... 

Anarkali Heavy Suit
Anarkali Heavy Suit

हैवी अनारकली सूट
हैवी अनारकली सूट नई नवेली दुल्हन के लिए काफी बेस्ट है। क्योंकि अक्सर महिलाएं करवा चौथ पर कुछ हैवी वियर करना चाहती हैं। ऐसे में उनके लिए इस तरह का आउटफिट एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके अलावा अगर आपका इस साल पहला करवा चौथ है, तो आउटफिट जरूर ट्राई करें।यह लुक आपके पिया को भी बेहद पसंद आएगा। हालांकि,अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हैवी ज्वैलरी भी वियर कर सकती हैं। 

Anarkali Suit
Anarkali Suit

बॉर्डर अनारकली सूट
इन दिनों बॉर्डर अनारकली सूट का काफी ट्रेंड हैं और यह महिलाओं पर काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार करवा चौथ कुछ अलग दिखना चाहती हैं, तो आप इस तरह के गोटा पटी या बॉर्डर अनारकली सूट को पहन सकती हैं। इसके साथ ही अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए आप गले में चोकर और कानों में हैवी झुमके वियर कर सकती हैं। ये लुक आप पर खूब जचेगा। 

 Anarkali Suit Design
Anarkali Suit Design

एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट 
करवा चौथ के त्योहार महिलाओं सोलह श्रंगार करती हैं और साड़ी या लहंगा पहनती हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ कंफर्टेबल या अलग लुक वियर करना चाहते हैं, तो एम्ब्रॉयडरी अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। साथ ही आपके पिया भी जान छिड़ेंगे। तो इस बार करवा चौथ पर अनारकली सूट जरूर ट्राई करें। 

5379487