Logo
करवा चौथ पर अक्सर महिलाएं लाल साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके के लिए साड़ी का कलेक्शन सर्च कर रही हैं, तो हम आपको रेड साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे वियर कर सकती हैं।

Karwa Chauth 2024: रविवार (20 अक्टबूर) को करवा चौथ मनाया जाएगा। वहीं इस खास दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए उपवास रखती हैं। करवा चौथ के शुभ अवसर पर महिलाएं अक्सर लाल साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पर्व के लिए लाल साड़ी का कलेक्शन सर्च कर रही हैं, तो हम आपको रेड साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे ट्राई कर सकती हैं। 

Banarasi Silk Saree
Banarasi Silk Saree

बनारसी सिल्क लाल साड़ी
बनारसी सिल्क साड़ी हर महिलाओं पर खूब जचती हैं। चाहे वह डबल साइज की महिलाएं हो या पतली। लेकिन अगर आप इस तरह की लाल साड़ी करवाचौथ के शुभ मौके पर ट्राई करेंगी। तो आपके पिया भी खुश हो जाएंगे और तारीफों के पुल बांधने लगेंगे। क्योंकि ज्यादातर सुहागने लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए आप टेम्पल ज्वेलरी और बालों में गजरा लगा सकती हैं।

border work red saree
border work red saree

बॉर्डर वर्क रेड साड़ी
अगर आप करवाचौथ के दिन सिंपल साड़ी वियर करना चाहती हैं तो इस तरह के बॉर्डर वर्क साड़ी पहन सकती है। इसमें आपको अलग-अलग तरह की मार्केट में डिजाइन मिल जाएंगी। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में हैवी झुमकी ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, ये लुक आपको सिर्फ स्टाइलिश, बल्कि बेहद रॉयल भी लुक देगा। 

red bandhani saree
red bandhani saree

बांधनी लाल साड़ी
बांधनी साड़ी डिजाइन तो इन दिनों ट्रेंड में भी है। ऐसे में अगर आप इस करवा चौथ पर कुछ अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ऐसी लाल बांधनी साड़ी चूज कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी सुहागिन महिलाओं पर खूब सुन्दर लगती हैं और इस लुक को और क्लासी बनाने के लिए आप मांग टिका भी वियर कर सकती हैं। 

 chunari red saree
chunari red saree

चुनरी डिजाइन लाल साड़ी 
नई नवेली दुल्हन पर रेड कलर की चुनरी साड़ी बेहद प्यारी लगती है। अगर इस बार आपका पहला करवा चौथ है, तो आप भी मोनालिसा की तरह इस लाल साड़ी को चुन सकती हैं। ये साड़ी में आप काफी खूबसूरत लगेंगी। 

5379487